नवी मुंबई के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 महिलाएं मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Navi Mumbai के तुर्भे नाका स्थित लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। अनैतिक मानव तस्करी विभाग ने छापा मारकर सात महिलाओं को मुक्त कराया, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Navi Mumbai Crime News: नवी मुंबई के तुर्भे नाका इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लॉज में चल रहे अवैध देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग की इस कार्रवाई में सात महिलाओं को मुक्त कराया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नवी मुंबई पुलिस के अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग (AHTU) को एक गुप्त सूचना मिली थी कि तुर्भे नाका इलाके के एक लॉज में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
नकली ग्राहक भेजकर की गई पुष्टि
पुलिस ने पहले पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए एक डमी ग्राहक को लॉज में भेजा। जैसे ही यह पुष्टि हो गई कि वहां महिलाओं से अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है, पुलिस टीम ने तुरंत लॉज पर छापा मार दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से लॉज में हड़कंप मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
नासिक में आत्महत्या की तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं; विवाहिता सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
छापेमारी में 7 महिलाएं रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की छापेमारी के दौरान लॉज के अलग-अलग कमरों से सात महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। मौके से लॉज मैनेजर अजय कैलास गोस्वामी, महिला सप्लायर किशोर पूर्णचंद्र साहु और वेटर अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।
हालांकि, लॉज का मुख्य संचालक करणाकर शेट्टी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। उसे वांछित आरोपी घोषित कर दिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम गठित की गई है।
यह भी पढ़ें:- Mumbai Local में बड़ा बदलाव! 18 बोगी वाली ट्रेनों का ट्रायल जनवरी में, यात्रियों को मिलेगी राहत
ग्राहकों से वसूली और पैसों के बंटवारे का खेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आपस में मिलीभगत कर महिलाओं को लॉज में ठहराते थे और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलकर सौदे तय किए जाते थे। इस अवैध धंधे से मिलने वाली रकम को आपस में बांटा जाता था। पुलिस ने डमी ग्राहक से ली गई नकदी भी जब्त की है, जिसे महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है।
कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच जारी
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। तुर्भे पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
