वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त
Gutkha Smuggling: वर्धा पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर 6,304 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त किया। कंटेनर सहित कुल 1.54 करोड़ रुपये का माल बरामद हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Banned Tobacco Seizure: वर्धा पुलिस ने नेशनल हाईवे से हो रहे प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की तस्करी का पर्दाफाश किया। कंटेनर सहित विविध कंपनी का गुटखा व तंबाकू समेत कुल 1 करोड़ 54 लाख 13 हजार 600 रुपयों का माल जब्त किया गया।
स्थानीय अपराध शाखा की टीम हिंगनघाट उपविभाग क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। उन्हें गोपनिय जानकारी मिली कि कंटेनर क्रमांक जीजे 27 टीडी 9916 से प्रतिबंधित सुगंधीत तंबाकू की तस्करी हो रही है।
इस जानकारी के आधार पर एसपी सौरभ अग्रवाल के निर्देश के अनुसार टीम ने हिंगनघाट से हैदराबाद जाने वाले हाईवे क्र. 44 पर वडनेर के संविधान चौराहे पर नाकाबंदी की।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष पर 28 लाख हड़पने का आरोप, संयुक्त खाते से धोखाधड़ी, थाने में शिकायत
अपने ही हॉटेल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला, सोलापुर में रीलस्टार रोहिणी की आत्महत्या से मचा हडकंप
ई-गवर्नेंस पर जोर, नासिक मनपा सख्त; शिकायतों पर 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश
अजित पवार प्लेन हादसे को 4 महीने पूरे! रोहित पवार ने फडणवीस सरकार पर उठाए सवाल, बोले- CID भी निकम्मी
जहां से गुजर रहे कंटेनर को रोकते हुए पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने कंटेनर के चालक विनोदकुमार रामबहादुर यादव (34) निवासी नारोल (गुजरात) व क्लीनर कमलेश छोटेलाल वणवासी (26) निवासी भगवतगंज (उत्तरप्रदेश) हिरासत में लिया।
कंटेनर की तलाशी लेने पर इसमें सुगंधित तंबाकू व गुटखा भरा हुआ । बिना किसी अनुमति के इसकी ढुलाई शुरु थी। मौके पर एफडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीयूष मानवतकर पहुंचे।
कंटेनर से हरे रंग की 50 बोरी जिसमें प्रत्येकी चार छोटी बैग थी, जिसका वजन 1,320 किलो, सफेद रंग की 50 बोरी में प्रत्येकी 6 छोटी बैग जिसका वजन 1,320 किलो, पिले रंग की 80 बोरी में प्रत्येकी 4 छोटी बैग कुल वजन 3,200 किलो, सफेद रंग की बैग में 16 बॉक्स में टीन के डीब्बे वजन 160 किलो, 38 बॉक्स में 40 टीन के डीब्बे वजन 304 किलो समेत कुल 6,304 किलोग्राम का सुगंधित तंबाकू जिसकी कीमत 1 करोड़ 24 लाख 1 हजार 600 तथा कंटेनर समेत कुल 1 करोड 54 लाख 13 हजार 600 रुपयों का माल बरामद किया गया। प्रकरण में वडनेर पुलिस ने आरोपी विनोदकुमार यादव व कलेश वणवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इन पुलिस कर्मियों ने दिया कार्रवाई दिया अंजाम
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पीआई विनोद चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीयूष मानवतकर, पीएसआई बालाजी लालपालवाले, विजयसिंग गोमलाडू, राहुल ईटेकर, प्रकाश नागापुरे, पुलिस कर्मी मनोज धात्रक, शेखर डोंगरे, अरविंद येनुरकर, अमर लाखे, अमरदिप पाटील, चंद्रकांत बुरंगे, महादेव सानप, पवन पन्नासे, गजानन दरणे, रोशन निंबाळकर, रवि पुरोहीत, मंगेश आदे, रितेश कुराडकर, अभिषेक नाईक, गोविंद मुडे आदि ने अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:- नशे में धुत EO का हंगामा, पुणे प्रशिक्षण में गंभीर मामला, प्रशासन में खलबली
- LCB की टीम ने पेट्रोलिंग के तहत की कार्रवाई
- कंटेनर से हो रही थी प्रतिबंधित तंबाकू की तस्करी
- हिंगनघाट से हैदराबाद जाने वाले हाईवे क्र। 44 पर की गई नाकाबंदी
- बिना किसी अनुमति के हो रही थी ढुलाई
- पुलिस ने 2 लोगों को लिया हिरासत में
