Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्लफ्रेंड को लेकर चली गोलियां, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में खूनी बवाल; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

UP के मेरठ से एक बेखोफ मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड को लेकर यूनिवर्सिटी में गोलियां चल गई। पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। जहां पर एक छात्र ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 18, 2025 | 11:10 AM

मेरठ की सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में गोलीकांड

Follow Us
Close
Follow Us:

Meerut Agriculture University Shooting: मेरठ की सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में दिनदहाड़े जो हुआ, उसने यूपी की सरहानीय कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह तो खड़ा किया है साथ ही अन्य पढ़ने वाले छात्रों को हिला दिया है। यहां गर्लफ्रेंड को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले गया कि कैंपस के अंदर ही गोली चल गई। इस घटना ने न केवल छात्रों के बीच दहशत का माहौल पैदा की है, बल्कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की बेखौफ हरकतें साफ नजर आ रही हैं।

पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पीड़ित युवक, राजा, जो एक कबड्डी खिलाड़ी भी है, विश्वविद्यालय कैंटीन के पास अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था। यह बात लड़की के एक्स-बॉयफ्रेंड देव को इतनी नागवार गुजरी कि वह अपने सात साथियों के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस आया। अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को राजा के साथ बात करते देख देव और उसके दोस्त आग-बबूला हो गए और उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे राजा को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह मारपीट एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।

मेरठ की कृषि विश्वविद्यालय में लड़की से बातचीत के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई है, गुंडई के लिए दबंग छात्रों/लड़को ने अवैध तमंचे से फायरिंग भी की है । मारपीट और फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है दौराला थाना पुलिस अब जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। pic.twitter.com/2Xvy5e88Zs — Harish Sharma (@Sharma39Harish) September 17, 2025

मौजे से निकाला तमंचा और कर दी फायरिंग

राजा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के दौरान ही देव के एक साथी ने अपने मौजे से अवैध तमंचा निकाला और सीधे राजा पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली राजा के बेहद करीब से गुजर गई और उसकी जान बाल-बाल बच गई। इस गोलीकांड से वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। जिस वक्त गोली चली, उस समय वहां से कई और छात्र भी गुजर रहे थे। शुक्र है कि यह गोली किसी और को भी नहीं लगी, वरना एक बड़ी और दुखद घटना घट सकती थी। यह वारदात विश्वविद्यालय में तैनात प्राइवेट गार्ड्स की मौजूदगी के बावजूद हुई।

यह भी पढ़ें: खतरे में MP की मोहन सरकार, अब सिंधिया बनेंगे CM? मुरैना की इस घटना से राज्य में सियासी भूचाल

पुलिस की दबिश जारी, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद दौराला थाने की इंस्पेक्टर सुमन सिंह मौके पर पहुंचीं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित कबड्डी खिलाड़ी राजा की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी देव सहित छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। इस घटना ने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा किया है कि आखिर हमलावर तमंचे के साथ विश्वविद्यालय के अंदर कैसे पहुंच गए और किसी को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। इस गोलीकांड ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

Meerut krishi university mein girlfriend ko lekar golikand kabaddi khiladi par firing cctv footage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2025 | 10:59 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Merut
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

सरकारी स्कूल में 8 साल के दलित छात्र पर अत्याचार…शिक्षकों ने पहले मारा फिर पैंट में डाला बिच्छू

2

50 लाख लेकर भी नहीं बख्शी जान…डंकी रूट से US जा रहे हरियाणा के युवक की हत्या, गम में डूबा परिवार

3

लाइट बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, गुस्से में सहकर्मी की डंबल से मारकर कर दी हत्या

4

‘जय श्री राम’ बना गुडांगर्दी का लाइसेंस? स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से फिर आया सियासी तूफान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.