कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
Kanpur Theft Case: कानपुर के स्वरूप नगर में 60 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए रखी गई नाबालिग हेल्पर ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
- Reported By: सुमित शर्मा
चोरी का खुलासा करते पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव (सोर्स-फोटो नवभारत)
Kanpur ₹60 Lakh Theft Case: कानपुर के स्वरूप नगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण किया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है, जबकि लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना, वादी विकास शुक्ला ने 16 जून 2026 को मैनपावर एजेंट के माध्यम से रेनू गौतम उर्फ रितिका नामक हेल्पर को अपने पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए 14,000 रुपये मासिक वेतन पर काम पर रखा था।
अगले दिन, 17 जून को, जब वादी घर से बाहर थे, तो हेल्पर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गई। जांच में पता चला कि बाल अपचारी ने पूर्व नियोजित तरीके से घर का दूसरा दरवाजा खोल दिया था और मौके का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
नासिक में आत्महत्या की तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं; विवाहिता सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार
24 जून को किए गए गिरफ्तार
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्वरूप नगर में मु0अ0सं0 58/2026 मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 जून 2026 को रावतपुर बस अड्डा के पास मेट्रो यार्ड के निकट अभियुक्त मो0 यूनुस तथा बाल अपचारी रेनू गौतम को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं निशानदेही पर, चोरी का आभूषण खरीदने वाले मोहम्मद महताब को भी गिरफ्तार किया गया। बाल अपचारी ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने अपने साथी मो0 यूनुस को बुलाकर चोरी का माल ले जाया था।
बरामद माल में शामिल हैं:
· आभूषण (सोना-चांदी)
· 01 अदद Samsung Fold मोबाइल फोन
· 01 अदद Vivo मोबाइल फोन
· नकदी
· कुल अनुमानित मूल्य: लगभग ₹60 लाख
पूर्व नियोजित थी चोरी की घटना
पूछताछ में यह सामने आया कि चोरी पूर्व नियोजित थी। आरोपियों ने चोरी के एक कड़े को सुनार मोहम्मद महताब को ₹2,20,000 में बेचा था। इस धनराशि का उपयोग उन्होंने भ्रमण, मौज-मस्ती, नए कपड़े और महंगे मोबाइल फोन खरीदने में किया।
यह भी पढ़ें- आगरा के कोचिंग सेंटर बन रहे हैं ‘लाक्षागृह’? दमकल विभाग की जांच में खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल
उन्होंने अजमेर, लखनऊ और माउंट आबू की यात्रा भी की थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इसी तरह की अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं। वादी ने बरामद माल को पहचान कर अपना बताया, हालांकि एक हीरे की अंगूठी अभी बरामद होना शेष है, जिसके लिए प्रयास जारी हैं।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव का बयान
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वरूप नगर पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट टीम की इस संयुक्त कार्रवाई ने बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। हमने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह ऑपरेशन हमारी टीम की त्वरित और पेशेवर कार्यवाही का परिणाम है। बाल अपचारी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और बाकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2/61 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा बाल अपचारी को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संरक्षण में लिया गया।
