Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय

Rahul Gandhi Muzaffarnagar Bonded Labor: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आए बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के मामले में राहुल गांधी ने चिंता जताई हैं। उन्होंने सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 24, 2026 | 08:48 PM

राहुल गांधी (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Post on X Laborers: लोकसभा सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी की एक गंभीर घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इसे मानवीय गरिमा पर हमला बताया। इस दुर्दशा के लिए राहुल गांधी ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुजफ्फरपुर में मजदूरों से बंधुआ मजदूरी कराने का मामला बेहद चौंकाने वाला है। बिना मजदूरी के काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भालों से मारा गया, कोड़े मारे गए और जानवरों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है। पीड़ितों को न्याय और पुनर्वास मिलना चाहिए, और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

मनरेगा और और श्रम कानून कमजोर – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मजदूरों की मजबूरियों पर जोर देते हुए कहा, “हमें यह भी पूछना चाहिए कि मजदूर किन मजबूरियों के कारण ऐसी खतरनाक स्थितियों में फंस जाते हैं। जब नौकरियां खत्म हो जाती हैं, आमदनी रुक जाती है, और सबसे कमजोर वर्गों के लिए बने MGNREGA और श्रम कानूनों जैसे सुरक्षा उपाय कमजोर पड़ जाते हैं, तो निराशा और बढ़ती है।”

सम्बंधित ख़बरें

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच से अधिकारियों में हड़कंप

राहुल गांधी मानहानि केस: MP हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

Public Drinking Case: नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO

मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है। बिना मज़दूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए, और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है – पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 24, 2026

राहुल गांधी ने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, “जिनके पास कोई दूसरा विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वे ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं। यह कोई मामूली आपराधिक घटना नहीं है। यह लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था का नतीजा है।”

यह भी पढ़ें – पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप

जानें पूरा मामला

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर जनपद के मांडी गांव में एक दोना निर्माण फैक्ट्री में कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया। इस मामले ने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए। बंधकों की हाल जानकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए 12 मजदूरों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया। पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक अंकित बालियान के पिता प्रदीप बालियान और सुपरवाइजर शिवा त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अंकित बालियान अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी हुई है।

Rahul gandhi on muzaffarnagar bonded labor case uttar pradesh police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 08:48 PM

Topics:  

  • Muzaffarnagar
  • Rahul Gandhi
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.