Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: वफादार ‘शेरू’ ने खोजा मालिक का शव, नहीं छोड़ा आखिर तक साथ, खुर्सापार में व्यक्ति की हत्या से मचा बवाल

कलमेश्वर तहसील के खुर्सापार में सोमवार की रात खेतों में भैंसें चराने गए व्यक्ति की किसी अज्ञात ने हत्या कर दी। घर के पालतू श्वान ने ही अपने मालिक का झाड़ियों में पड़ा शव ढूंढ निकाला, जिसके बाद हत्या की घटना उजागर हुई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 12, 2025 | 01:28 PM

वफादार ‘शेरू’ ने खोजा मालिक का शव।

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: ‘कुत्ता’ शब्द सुनते ही लोगों में एक अजीब सी फिलिंग आती है, लेकिन जब यही कुत्ता वफादारी निभाता है तो इंसानों की वफादारी भी इनके सामने बौनी नजर आती है। दरअसल, कलमेश्वर तहसील के मौजा खुर्सापार में सोमवार की रात खेतों में भैंसें चराने गए व्यक्ति की किसी अज्ञात ने हत्या कर दी। देर तक जब व्यक्ति घर नहीं लौटा तो घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

ऐसे में उनके घर के पालतू श्वान ने ही अपने मालिक का झाड़ियों में पड़ा शव ढूंढ निकाला, जिसके बाद हत्या की घटना उजागर हुई। जानकारी अनुसार, वार्ड क्र.2 पिल्कापार तह. कलमेश्वर निवासी जसवंत चचाने पत्नी समीक्षा, पिता देवीदास उर्फ गजू रामाजी चचाने, मां लक्ष्मी और भाई दर्शन के साथ रहते हैं। जसवंत गांव में जिस खेत में काम मिलता, वहां पर काम करता।

भैंसों को चराने गया था जसवंत

भाई दर्शन नागपुर में आर्कलाइट सोलर कंपनी में काम करता है। घर पर 20 भैंसें हैं और उनके चारे-पानी की व्यवस्था और उनका दूध उत्पादन लेने का काम पिता देवीदास ही करते थे। इसके अलावा, देवीदास पशुओं के लिए आयुर्वेदिक दवा भी तैयार कर बेचने का काम करते थे। रोजाना सुबह 10.30 से 11 बजे वे भैंसों को चराने खुर्सापार तालाब की ओर जाते और शाम करीब 5 से 5.30 बजे तक लौटते।

सम्बंधित ख़बरें

बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

85.030 ग्राम एमडी समेत 12.71 लाख रुपए का माल जब्त, एमडी तस्करों पर लगा मकोका

Nagpur News: 18 वर्षों का मनपा में जीरो परफॉर्मेंस, चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों के तीखे वार

Nagpur News: शिक्षक बने डेटा एंट्री ऑपरेटर, ऑनलाइन कामकाज से अध्यापन पर सीधा असर

फोन बजता रहा, लेकिन नहीं मिल रहा था जवाब

सोमवार सुबह 10 बजे देवीदास छोटा पिल्कापार में कूटार खरीदी करने गए थे। शाम को जब बेटा काम से घर लौटा तो पिता और भैंसें दिखाई नहीं दीं। शाम 7 बजे तक राह देखी, लेकिन देवीदास नहीं लौटे। इसके बाद घर के लोगों ने देवीदास की खोजबीन शुरू की। उनके मोबाइल फोन पर कॉल करने पर रिंग तो जा रही थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। ढूंढते-ढूंढते रात के 11 बज गए, लेकिन देवीदास का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

शेरू के भौंकने से मिला सुराग

घर के सब लोग देवीदास को लेकर परेशान थे। रात करीब 11.50 बजे के आसपास उनके घर का कुत्ता शेरू भौंकने लगा। उसकी आवाज आने से जसवंत उस दिशा की ओर गया तो वहां पर शेरू दिखा। वह भी काफी बेचैन नजर आ रहा था। जसवंत को देख शेरू उसके पास आया और आगे-आगे भागने लगा। जसवंत भी उसके पीछे-पीछे जाने लगा। जंगल में एक जगह पर झाड़ियों के पास जाकर शेरू रुक गया।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

जसवंत ने वहां जाकर देखा तो देवीदास जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। जसवंत ने जब उनको उठाया तो उनके सिर पर गहरी चोट का निशान था और खून भी बह चुका था। इसके बाद डायल 112 पर फोन पर इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस वहां पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताई है। कलमेश्वर पुलिस ने इस मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

Loyal sheru searched body of owner ruckus due to murder of a person in khursapar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2025 | 12:53 PM

Topics:  

  • Murder
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police Raid
  • Pet Dogs

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.