-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Isi Agent Qasim Trained In Lahore Returned Before Pahalgam Attack
लाहौर में हुई ट्रेनिंग…ISI के लिए किया काम, पहलगाम हमले के ठीक पहले लौटा इंडिया; जासूस कासिम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे
- Written By: अभिषेक सिंह
कासिम को राजस्थान से दिल्ली लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई पूछताछ में कासिम के बारे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

कासिम (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जासूसी के आरोप में राजस्थान के डीग से गिरफ्तार किए गए कासिम से दिल्ली पुलिस सारे राज उगलवाने की कोशिश कर रही है। कासिम को राजस्थान से दिल्ली लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई पूछताछ में कासिम के बारे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस के हवाले से सूत्र बता रहे हैं कि कासिम ने पाकिस्तान जाकर लाहौर के आर्मी कैंप में ट्रेनिंग ली थी।
खास बात यह है कि ट्रेनिंग देने वाले अधिकारी आईएसआई (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) के थे। पता चला है कि ट्रेनिंग देने वाले 2 आईएसआई अधिकारियों के कोड नाम शाह जी और ताऊ जी थे, जबकि एक आईएसआई अधिकारी की पहचान वकास के रूप में हुई है।
2 और आरोपियों को तलाश रही पुलिस
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस आईएसआई जासूसी रैकेट में 2 और आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनमें से एक का नाम हसीन है जो कथित तौर पर आईएसआई हैंडलर्स को गुप्त सूचनाएं पहुंचाता था। फिलहाल हसीन फरार है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
भोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
सेना का मूवमेंट कैप्चर कर रहे थे!
आरोप है कि आरोपी अलवर में आर्मी स्टेशन पर जासूसी कर रहे थे, सेना के वाहनों की आवाजाही की तस्वीरें खींच रहे थे और मूवमेंट की टाइमिंग नोट कर रहे थे। इस बीच कासिम के बारे में पता चला है कि उसे जासूसी के बदले पाकिस्तान से अलग-अलग किश्तों में करीब 2 लाख रुपए (पाकिस्तानी करेंसी) मिले हैं।
फोन से डिलीट कर दिया सारा डाटा
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कासिम ने बताया है कि उसने फोन से सारा डाटा डिलीट कर दिया था। कासिम ने बताया है कि जब पहलगाम हमला हुआ और भारत में जासूस पकड़े जाने लगे तो उसने अपने फोन से डाटा डिलीट कर दिया था। हालांकि, पुलिस उसके फोन की फोरेंसिक जांच करवा रही है और उसके दावों की पुष्टि कर रही है। इसके अलावा कासिम की सीडीआर भी निकाली जा रही है, ताकि पता चल सके कि भारत आने के बाद वह कहां गया और किन लोगों के संपर्क में था।
कासिम के दस्तावेजों की जांच में पता चला है कि पहलगाम हमले से करीब एक सप्ताह पहले वह पाकिस्तान से भारत लौटा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कासिम के पाकिस्तान में रिश्तेदार हैं। इसका फायदा उठाकर वह पाकिस्तान चला गया और वहां आईएसआई के संपर्क में आया।
आईएसआई ने कासिम से कहा कि तुम्हारा भाई अनीस हमारे लिए काम करता है, तुम भी हमारे लिए काम करो, क्योंकि तुम मौलवी हो और लोग तुम्हारी बात पर यकीन करेंगे। सूत्रों की मानें तो कासिम को जासूसी की बकायदा ट्रेनिंग दी गई थी, सेना के संपर्क में कैसे आना है और कैसे सावधान रहना है ताकि पकड़ा न जाए। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि कासिम का भाई आसिन अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
Isi agent qasim trained in lahore returned before pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का 17 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन चला रही SDRF
Jul 03, 2026 | 02:20 PMमहिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी
Jul 03, 2026 | 02:18 PMमहाराष्ट्र नेटबॉल एसोसिएशन की संबद्धता रद्द: नियमों के उल्लंघन का आरोप, चंद्रपुर में विशेष बैठक
Jul 03, 2026 | 02:14 PMSalman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
Jul 03, 2026 | 02:13 PMनितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
Jul 03, 2026 | 02:12 PMकपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMहोर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
Jul 03, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














