पति ने पत्नी को खिलाए नशे वाले मोमोज...फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, MP से आई खौफनाक वारदात

Crime news: मध्यप्रदेश से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने पहले अपनी पत्नी को मोमोज में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर हैवानियत की।
पति ने पत्नी को खिलाए नशे वाले मोमोज...फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, MP से आई खौफनाक वारदात
कॉन्सेप्ट इमेज
Published on
Updated on

Gang rape In MP:  भरोसे और प्यार के रिश्त को तोड़ते हुए मध्यप्रदेश में एक पति ने हैवानियत की सारे हदें पार कर दीं। पहले पत्नी को मोमोज में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और जब वह बेहोश हो गई तो पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी इज्जत लूट ली। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इंसानियत को शर्मसार करने देने वाला यह मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर से सामने आया है। जहां आरोपी ने दोस्तों के मिलकर अपनी ही पत्नी को हवस का शिकार बना डाला। घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद महिला को सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर हाथ पैर बांधकर बेहोशी की हालत में फेंक दिया।

NH पर बेहोशी की हालत में मिली महिला

मामले का खुलासा तब हुआ जब, छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने अपने ही पति पर इज्जत लूटने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि, पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले बेहोश किया। उसके बाद गैंगरेप किया। महिला ने जानकारी दी कि, पति ने उसे मोमोज में बेहोशी की दवा मिलाकर खिलाया था। मोमोज खाने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके बाद पति ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अपने दोस्तों को सौंप दिया। उसके दो दोस्तों ने भी महिला के साथ घिनौना काम किया। आरोपियों की हैवानियत यहीं नहीं रूकी। घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क किनारे तड़पता मरने के लिए छोड़कर फरार हो गए।

होश आने के बाद पीड़िता ने सुनाई आपबीती

मिली जानकारी के मुताबित, गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला 9 सितंबर को छतरपुर-सागर हाईवे पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली थी। पीड़िता के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। होश में आने के बाद महिला ने आपबीती पुलिस को सुनाई। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित उसके दो साथियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला के साथ पहले भी 3 बार हो चुकी है हैवानियत

इस मामले में छतरपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबित पीड़िता के साथ पहले भी तीन बार गैंगरेप हो चुका है। महिला ने पहले भी मामला दर्ज कराया था, लेकिन बयान नहीं देने के कारण आरोपी कोर्ट से बरी हो गए थे। अब इस मामले में पीड़िता ने बयान दिया है कि पति ने उसे बाजार ले जाकर मोमोज खिलाया था, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया था। खाने के बाद वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद उसके पति और दोस्तों ने दुष्कर्म किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com