- Hindi News »
- Crime »
- In Deoria Two Youths Raped A Girl On The Pretext Of Giving Her A Lift
UP: लिफ्ट देने का झांसा देकर दरिंदगी, देवरिया में युवती के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
Uttar pradesh crime news: देवरिया में बाइक पर लिफ्ट देने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
- Written By: पूजा सिंह

कॉन्सेप्ट इमेज
Woman Gang Raped in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया शर्मसार कर देने वाली वरदात सामने आई है। जिले में लिफ्ट देने के बहाने एक युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायात पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह खौफनाक घटना सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई। रात 8.30 बजे एक युवती अपने घर से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। तभी गांव के ही दो युवक बाइक पर उसके पास पहुंचे। इन युवकों ने बड़े ही शातिर तरीके से युवती को लिफ्ट देने का झांसा दिया। भरोसा जीतकर उन्होंने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया।
मकान में बंद कर किया दुष्कर्म
युवकों ने युवती को सुनसान इलाके में ले जाकर अपने मकान में बंद कर दिया। वहां इन दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे घबराए आरोपी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा… 5 लोगों की मौके पर ही मौत, 2 घायल
ठाणे कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया बरी, मेडिकल रिपोर्ट और उम्र के सबूतों की कमी ने पलटा मामला
Pune Crime News: विधवा महिला के दोस्त ने उसकी बेटी को बनाया हवस का शिकार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
Mumbai Online Fraud: युद्धग्रस्त यमन और बीमार बेटी की झूठी कहानी सुनाकर बुजुर्ग महिला से ऐंठे 50 लाख रुपये
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर तुरंत फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढ़ें : नौकरी करने की सलाह देने का खौफनाक अंजाम, बौखलाए युवक ने 3 साल के भाई की मुंबई में गला काटकर की हत्या
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा घिनौना कृत्य करने की हिम्मत न करे। पुलिस ने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द न्याय का वादा किया है।
In deoria two youths raped a girl on the pretext of giving her a lift
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 के फाइनल में पहुंची बांग्लादेश, भारतीय टीम के साथ होगा खिताबी मुकाबला
Feb 20, 2026 | 07:56 PMBhandara News: मेडिकल कॉलेज में घटिया भोजन, ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
Feb 20, 2026 | 07:55 PMबढ़ता लालच, ग्रीन एनर्जी सेक्टर का सबसे महंगा IPO; क्लीन मैक्स का मूल्य 10 हजार रुपये प्रति शेयर!
Feb 20, 2026 | 07:55 PMएक पर चढ़ी दूसरी बोट… उत्तराखंड का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले जरूर देखें Video
Feb 20, 2026 | 07:46 PMMumbai News: हर मुलाकात को ना दें सियासी रुप, उद्धव की नाराजगी पर राज की सफाई
Feb 20, 2026 | 07:44 PMभारत-US ट्रेड डील पर मुहर…लेकिन कब से होगा लागू? पीयूष गोयल ने साफ कर दी तस्वीर
Feb 20, 2026 | 07:43 PMपवन सिंह शो के नाम पर 14 लाख की ठगी, दोस्तों ने ही रचा फर्जी बुकिंग का खेल, FIR हुआ दर्ज
Feb 20, 2026 | 07:43 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














