-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Husband Killed His Wife And Fed Her Body To Fish In Shravasti Up
पति ने पार की वहशीपन की हदें, पत्नी की हत्या कर शव के साथ किया ये काम, पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे
- Written By: अभिषेक सिंह
पुलिस पूछताछ में सैफुद्दीन ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। वह आए दिन झगड़ा करती थी। इसी कारण उसने पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर दिए।

शव की तलाश में जुटी पुलिस (सोर्स-सोशल मीडिया)
श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति ने न सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या की बल्कि धारदार हथियार से शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे एक बगीचे में जला दिया। जब शव के कुछ टुकड़े पूरी तरह से जल नहीं पाए तो उन्हें गड्ढे में दबा दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। उसने शव के कुछ टुकड़े मछलियों को भी खिला दिए हैं। पुलिस को बगीचे से एक अधजला हाथ भी मिला है। जिसे फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला 13 मई से लापता थी।
यहां से समझिए पूरी कहानी
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के मनवरिया गांव निवासी दूबर की बेटी सकीना उर्फ मुकीना (27 वर्ष) की शादी चार साल पहले 2021 में जब्दी निवासी सैफुद्दीन से हुई थी। शादी के एक साल बाद तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन बाद में छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी होने लगी और फिर मारपीट मारपीट तक पहुंच गई।
सम्बंधित ख़बरें
Ketan Murder Case: गंजेपन की वजह से केतन अग्रवाल को उतारा मौत के घाट? सिया गोयल के नए दावे से पुलिस भी हैरान
नागपुर के वीआर मॉल स्थित तनिष्क स्टोर से सोने की चूड़ी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
नागपुर में गे डेटिंग एप से फंसाकर युवक को 3 घंटे तक घुमाया, मानकापुर पुलिस ने रंगदारी और लूट के 5 आरोपी दबोचे
मुरैना में सड़क किनारे मलबा हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, पूर्व पार्षद समेत चार घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
कैसे हुआ घटना का खुलासा
13 मई को सकीना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 14 मई को सैफुद्दीन भी गायब हो गया। 15 मई को सैफुद्दीन के बड़े भाई कय्यूम को शक हुआ। उसने सैफुद्दीन को फोन कर सकीना के बारे में पूछा। सैफुद्दीन ने बहाना बनाते हुए कहा, सकीना मेरे पास है। हम दोनों इलाज के लिए लखनऊ आए हैं। लेकिन गुरुवार रात जब सैफुद्दीन अकेले घर लौटा तो बड़े भाई का शक और पुख्ता हो गया।
इसके बाद बड़े भाई कय्यूम ने पुलिस को सूचना दी। सैफुद्दीन चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। सैफुद्दीन के कोई संतान नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सैफुद्दीन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।
‘झगड़ा करती थी इसलिए मार दिया’
पुलिस पूछताछ में सैफुद्दीन ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। वह आए दिन झगड़ा करती थी। इसी कारण उसने पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर दिए। फिर टुकड़ों को जलाकर बोरे में भरकर सरयू नहर में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस सरयू नहर पर पहुंची। शव की तलाश शुरू की। लेकिन शव नहीं मिला।
मछलियों को खिलाए शव के टुकड़े
इसके बाद दोबारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शव के कुछ टुकड़े मैंने मछलियों को खिला दिए। बाकी को जलाकर गड्ढे में दबा दिया है। ग्रामीणों के अनुसार सैफुद्दीन नशे की गोलियां खाता है। वह लगातार नशे में रहता है। नशे की हालत में होने के कारण पुलिस उसकी बातों पर पूरी तरह विश्वास नहीं कर पा रही थी।
गड्ढे से मिला अधजला हाथ
एसपी घनश्याम चौरसिया, एएसपी प्रवीण कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निशानदेही के लिए आरोपी को भी ले गए तो बोरिंग के गड्ढे से मृतका का अधजला हाथ बरामद हुआ है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए।
भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मृतका सकीना के भाई ने बताया कि सैफुद्दीन दहेज की मांग कर रहा था। इसी कारण वह आए दिन मारपीट करता था। मेरी बहन ने कई बार बताया था। कई बार समझौता भी कराया गया। लेकिन वह नहीं मान रहा था। वह लगातार दहेज की मांग कर रहा था।
हैवान बना पति! हाथों की मेंहदी छूटने से पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले भी हुई थीं दो शादियां
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव के अंग बरामद कर लिए गए हैं। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। आरोपी ने साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया था। पहले से दर्ज गुमशुदगी के मामले में धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Husband killed his wife and fed her body to fish in shravasti up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
50 बेड का अस्पताल फिर भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, गड़चिरोली के ग्रामीण इलाको में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग तेज
Jun 26, 2026 | 04:40 PMTea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Jun 26, 2026 | 04:38 PMMumbai Rain Alert: मुंबई में 1 जुलाई से होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल
Jun 26, 2026 | 04:35 PMजम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
Jun 26, 2026 | 04:32 PMदेश का पहला प्रयोग: गड़चिरोली के गोंडवाना विवि में शुरू हुआ ‘वैद्य चिकित्सालय’, 20 से 50 रुपये में परंपरागत इल
Jun 26, 2026 | 04:22 PMखरीफ बुआई शुरू: गोंदिया कृषि विभाग ने किसानों को नकली बीज से सावधान रहने की दी सलाह
Jun 26, 2026 | 04:18 PM42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
Jun 26, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM














