बिहार: गोपालगंज में बेखौफ शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, होमगार्ड जवान की मौत
Gopalganj crime news : शनिवार की सुबह गोपालगंज में बेखौफ शराब तस्करों ने पीछा कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है।
- Written By: पूजा सिंह
गोपालगंज में होमगार्ड जवान की मौत (सौजन्य सोशल मीडिया)
Death Of Home Guard Jawan : 2016 से बिहार में पूर्णता शराबबंदी है, इसके बावजूद राज्य में आए दिन शराब तस्करों का आतंक देखने को मिलता है। एक बार फिर शराब तस्करों की बेखौफ हरकत का बड़ा मामला सामने आया है। गोपालगंज में शनिवार की सुबह शराब तस्करों ने पीछा कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। शराब तस्करों के इस हमले में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है।
घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की है। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा के रूप में हुई है। मृतक कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगाल खाड़ निवासी बादशाह शर्मा के पुत्र बताए गए। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अहले सुबह करीब 4.30 बजे के आसपास यूपी से शराब की बड़ी खेप पहुंचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद टीम बलथरी चेक पोस्ट से छापेमारी के लिए निकली थी। शराब तस्करों का पीछा करते हुए उत्पाद टीम सिपाया पहुंची, जहां उनके ऊपर तस्करों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा को सिर में चोट लगी। इस घटना में अत्यधिक खून निकलने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गए।
मृतक के परिजन साजिश की जताई आशंका
तत्काल घायल होमगार्ड के जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, मृतक के परिजन इसे साजिश बता रहे हैं और घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। घटना की सूचना पर पहुंचे मद्य निषेध अधीक्षक अमृतेश कुमार ने कहा कि शराब तस्करों का पीछा करते समय हादसा हुआ, जिसमें होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में हैवानियत! पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ससुराल जाकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
पुणे में फिल्मी स्टाइल में ‘एनकाउंटर’ जैसी कार्रवाई: मेट्रो ठेकेदार को कंटेनर से छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
मुंबई के डोंगरी में तनाव: मौलाना अशरफ और बेटों पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार
Nashik Crime News: नासिक में गोलीबारी का प्रयास, आंबेडकर जयंती जुलूस में युवक पर तानी पिस्तूल, आरोपी फरार
यह भी पढ़ें : बिहार की राजधानी पटना से आया एक सनसनीखेज मामला, दो नाबालिग बच्चे हुए मौत के शिकार
इससे पहले शराब तस्करों ने मारी थी गोली
बता दें कि इसके पहले 30 सितंबर को गोपालगंज में कुचायकोट थाना क्षेत्र के एसएमडी जलालपुर कॉलेज के पास होमगार्ड जवान बसंत मांझी को शराब तस्करों ने गोली मार दी थी। इससे पहले शुक्रवार को गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करने पर एक रिटायर्ड आर्मी मेजर को उसके ही पड़ोसी ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
