Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बाल कटवाओ, शर्ट अंदर करो’, प्रिंसिपल की डांट से नाराज छात्रों ने कर दिया मर्डर

गुरु पूर्णिमा पर हिसार में दो छात्रों ने प्रिंसिपल की चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रिंसिपल ने उन्हें बाल कटवाने और शर्ट अंदर करने को कहा था, इसी बात पर छात्रों ने हमला कर दिया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 11, 2025 | 10:29 AM

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार में एक हैरान करने वाली वारदात हुई। गुरु पूर्णिमा के दिन एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की दो छात्रों ने ही कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, उन्हें प्रिंसिपल ने केवल बाल कटवाने तथा शर्ट अंदर करने के लिए कहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी छात्रों ने प्रिंसिपल पर एक बार नहीं बल्कि कई बार चाकू से हमला किया और उनको बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

घायल प्रिंसिपल को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां पर उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रिंसिपल ने उन छात्रों को पहले भी कई बार अनुसाशन में रहने की चेतावनी दी थी। हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने कहा कि ‘छात्रों से बाल कटवाने तथा शर्ट अंदर करने को कहा गया। घटना के पीछे का असली कारण उनके पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा।’

हमला करने के बाद छात्र फरार

पुलिस ने बताया कि यूनिट टेस्ट देने के बाद छात्र प्रिंसिपल के दफ्तर में पहुंचे और किसी बहाने से उनसे बाहर जाने के लिए कहा। फिर छात्र उन्हें ऐसी जगह पर ले गए जहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। जब वो छात्रों से बात कर रहे थे तो कथित तौर पर उनमें से एक छात्र ने अचानक चाकू निकाला और उन पर कई बार वार कर दिए।

एसपी ने कहा कि मौके से एक चाकू को बरामद कर लिया गया है। प्रिंसिपल पर कई बार चाकू से हमला किया गया। उन्होंने आगे बताया कि छात्र हमला करने के बाद फरार हो गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि फोरेंसिक टीम ने क्राइम साइट से सबूत जुटा लिए हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में गोली मारकर की टेनिस प्लेयर की हत्या, पिता बना बेटी का कातिल

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसपी अमित यशवर्धन ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य छात्रों और टीचर्स से पूछताछ की जा रही है। छात्रों का पता लगाने के लिए और उनको पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द से जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस को शक है कि हमलावर किसी गिरोह से प्रभावित हो सकते हैं।

Hisar students kill principal over dress code on guru purnima

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2025 | 10:29 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Haryana
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

भिवंडी में 7 साल की मासूम से दरिंदगी! दुष्कर्म के बाद मार डाला, बोरे में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

2

छत्रपति संभाजीनगर में रिक्शा चालक की बेहरमी से हत्या, नाबालिग बेटों के सामने काटे हाथ और उंगलियां

3

साध्वी के अवैध इश्क की खूनी कहानी! गांधी पर गोलियां चलाने वाली महामंडलेश्वर ने किया प्रेमी का मर्डर

4

बिहार SIR और घुसपैठ पर सियासी घमासान, बीजेपी-कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाए आरोप- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.