- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Leopard Entered Srpf Office Citizens Scared Captured In Cctv
Amravati News: एसआरपीएफ के कार्यालय में घुसा तेंदुआ, नागरिकों में भय, सीसीटीवी में हुआ कैद
अमरावती शहर के आसपास के क्षेत्रों में इमारतों और आवासों में तेंदुए की गतिविधियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं और अब वन्यजीवों से यह खतरा सीधे राज्य रिजर्व पुलिस बल की इमारत तक पहुंच गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

एसआरपीएफ के कार्यालय में घुसा तेंदुआ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: शहर के आसपास के क्षेत्रों में इमारतों और आवासों में तेंदुए की गतिविधियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं और अब वन्यजीवों से यह खतरा सीधे राज्य रिजर्व पुलिस बल की इमारत तक पहुंच गया है। शनिवार 21 जून की रात एक तेंदुआ राज्य रिजर्व बल ग्रुप नंबर 9 के कार्यालय भवन में घुसा। सीसीटीवी में तेंदुआ सीढ़ियों पर चढ़ते और दो मंजिला इमारत में घूमते हुए कैद हुआ है। जिसकी वजह से परिसर के नागरिकों में भय का माहौल है।
तेंदुए के अचानक घुसने की सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम आधी रात को तुरंत मौके पर पहुंच गई। बचाव दल के प्रमुख अमोल गावनेर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तेंदुआ एसआरपीएफ कैंप के कार्यालय भवन के आसपास घूमता रहा, फिर सीढ़ियों से उतरकर संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के परिसर से छलांग लगाकर झाड़ियों से भाग गया।
तेंदुए की गश्त से परिसर में भय
एसआरपीएफ कैंप क्षेत्र से सटे वडाली और पोहरा वन क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप, इस क्षेत्र में तेंदुए का संचार बढ गया है। कभी-कभी शाम के समय भी तेंदुए सड़क पर या झाड़ियों में दिखाई देते हैं। तेंदुए ने राज्य रिजर्व पुलिस बल कॉलोनी में कई कुत्तों का भी शिकार किया है। इस पृष्ठभूमि में कार्यालय भवन में तेंदुए का प्रवेश खतरे की घंटी माना जाता है, लेकिन सौभाग्य से, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर तेंदुए की नजर नहीं पडी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था, ऐसा पुलिस उपनिरीक्षक मनीष घोडेस्वार ने बताया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में नहर में फंसी मादा तेंदुए का सफल रेस्क्यू, तीन घंटे चला अभियान
अमरावती के मालीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमरावती एमएलसी चुनाव पर टिकी राजनीतिक दलों की नजर, मतगणना 22 जून को -नामांकन की अंतिम तिथि 1 जून
अमरावती में दर्दनाक हादसा: पुसली बांध में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत
तपोवन क्षेत्र में भी दिखा तेंदुआ
15 जून को तपोवन क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी में एक तेंदुए ने भी एक घर के आंगन में छलांग लगा दी और एक कुत्ते का शिकार करने की कोशिश की। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी. संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय, तपोवन, महादेवखोरी और एसआरपीएफ क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे नागरिकों में भय का माहौल बन रहा है।
तेंदुए को पकड़ने की मांग
क्षेत्र के नागरिकों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने और तेंदुए की आवाजाही रोकने की मांग की है। इस क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिक आवश्यकता बन गई है तथा वन विभाग और प्रशासन से तेंदुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग क्षेत्र के नागरिकों ने की है।
Leopard entered srpf office citizens scared captured in cctv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














