साध्वी के अवैध इश्क की खूनी कहानी! गांधी पर गोलियां चलाने वाली महामंडलेश्वर ने किया प्रेमी का मर्डर
महात्मा गांधी की फोटो पर एक समय गोली चलाने वाली महामंलेश्वर साध्वी पूजा पांडेय अलीगढ़ के एक मर्डर केस के आरोप मे फरार है। पुलिस को साध्वी की तलाश है उन पर अवैध संबंध बनाकर मर्डर के आरोप लगाए गए है।
- Written By: सौरभ शर्मा
'लेडी गोडसे' के अवैध इश्क की खूनी कहानी (फोटो- सोशल मीडिया)
Aligarh Mahamandaleshwar Commit Crime News: महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाकर ‘लेडी गोडसे’ के नाम से मशहूर हुईं महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद खौफनाक है। संन्यास और भगवा चोले के पीछे छिपी एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें अवैध इश्क, एकतरफा जुनून और एक भयानक कत्ल शामिल है। अलीगढ़ के एक नौजवान अभिषेक गुप्ता की हत्या के आरोप में पूजा पांडेय मुख्य आरोपी हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस साजिश में उनके पति की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
अलीगढ़ के TVS शोरूम मालिक 32 वर्षीय अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक के परिवार ने जो आरोप लगाए हैं, वे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। उनका दावा है कि 40 साल की महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय, अभिषेक के प्यार में पागल थीं। वह अभिषेक पर साथ रहने का दबाव डाल रही थीं और उसके बाइक शोरूम में पार्टनरशिप भी चाहती थीं। परिवार का कहना है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और अभिषेक अब उनसे दूर जाना चाहता था, जो पूजा को मंजूर नहीं था।
तीन लाख की सुपारी, पति ने दिया था एडवांस
अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले में शूटर फजल और पूजा पांडेय के पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पूजा के पति अशोक पांडेय ने शूटर को एक लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। हत्या से पहले पूजा और अशोक, दोनों शूटर से मिले थे और अभिषेक का फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराई थी। यह बात भी सामने आई है कि 2019 में जब पूजा ने गांधी के फोटो पर गोली चलाई थी, तब अभिषेक भी उनके साथ इस मामले में जेल गया था।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
यह भी पढ़ें: ‘मुलायम की मौत के बाद ही अलविदा कह देना था…’ खुदगर्ज बनकर जलील हुआ, क्या सपा छोड़ेंगे आजम खान?
कभी ‘शेरनी’ कहने वाला ही बना निशाना
इस मामले पर कांग्रेस की मीडिया प्रभारी की एक ट्वीट के अनुसार, अभिषेक गुप्ता कभी पूजा पांडेय की तारीफों के पुल बांधते थे और जब पूजा ने गांधी जी पर गोली चलाने का नाटक किया था, तब अभिषेक ने उन्हें ‘शेरनी’ कहा था। ट्वीट में दावा किया गया है कि पूजा अभिषेक से शादी करना चाहती थीं और उनके बिजनेस में हिस्सा मांग रही थीं, लेकिन जब अभिषेक ने इनकार किया तो पति के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। पूजा का जुनून इस कदर था कि उन्होंने अभिषेक के भाई की शादी में दोनों के लिए मैचिंग पिंक ड्रेस खरीदी थी और साथ में डांस भी किया था। फिलहाल पूजा पांडेय फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में मठों और मंदिरों में छापेमारी कर रही है।
