- Hindi News »
- Crime »
- Headless Body Found In Tikamgarh Human Sacrifice Suspected
MP: सिरकटी लाश ने फैलाई दहशत, चबूतरे पर चिलम-नींबू और नारियल के साथ मिला नरमुंड
- Written By: अभिषेक सिंह
टीकमगढ़ में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से दहशत फैल गई है। युवक का कटा हुआ सिर एक चबूतरे जैसी जगह पर लगे झंडे के पास पड़ा था। उसके साथ एक चिलम, नींबू और नारियल भी रखा हुआ था।

टीकमगढ़ में सिरकटी लाश ने फैलाई दहशत (सोर्स- सोशल मीडिया)
टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के चडेरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की सिर कटी लाश मिली। युवक का कटा सिर धड़ से अलग पड़ा था। उसके साथ एक चिलम, नींबू, नारियल और नमकीन भी पड़ी थी। कटा हुआ सिर एक चबूतरे जैसी जगह पर लगे झंडे के पास पड़ा था। जिससे तंत्र-मंत्र और नरबलि की आशंका जताई जा रही है।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस एएसपी टीकमगढ़ सीताराम सत्य ने बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय अखिलेश कुशवाह के रूप में हुई है जो कल दोपहर 3 बजे दूध लेने निकला था। अखिलेश कुशवाह की लाश गांव के पतुलिया बाबा के चबूतरे के पास मिली जिसमें सिर अलग और धड़ अलग पड़ा है।
घटनास्थल के आस-पास पड़ी संदिग्ध चीजों को देखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। चडेरा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जतारा अस्पताल भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
महू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
गोबर से गैस, गैस से भोजन: डिंडौरी में बिहारी लाल साहू ने पेश की आत्मनिर्भर खेती की मिसाल
मध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
घटना को लेकर क्या बोली पुलिस?
पुलिस ने बताया कि मृतक अखिलेश के पिता गोला कुशवाह कैंसर से पीड़ित थे, जिनकी रविवार सुबह करीब 4 बजे मौत हो गई। अखिलेश के घर में मां भी है, जो मानसिक रूप से कमजोर है। अखिलेश के परिवार में 4 साल और 17 साल के दो भाई भी हैं।
गांव में दहशत का माहौल
हत्यारे ने मृतक की गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी थी और सिर को एक स्थान पर सीधा रख दिया था। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोग इसे तांत्रिक क्रिया से जोड़ रहे हैं। कभी गांव की आस्था और एकता का प्रतीक रहा गोंड बाबा देव स्थान अब इस वीभत्स घटना के कारण चर्चा का केंद्र बन गया है।
ग्रामीणों को नरबलि की आशंका!
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी नृशंस हत्या पहले कभी नहीं देखी गई। इसके साथ ही पूजा सामग्री की मौजूदगी ने उनके मन में अंधविश्वास और नरबलि से जुड़े सवालों को जन्म दिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक नरबलि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ड्राइवर बनते थे शिकार, पहाड़ बनते थे कब्रगाह… दिल्ली से सीरियल किलर गिरफ्तार
अंधविश्वास या फिर कुछ और?
इस घटना ने एक बार फिर समाज में अंधविश्वास और तांत्रिक प्रथाओं से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर 21वीं सदी में भी नरबलि जैसी बर्बर प्रथाएं मौजूद हैं, तो यह हमारे समाज की जागरूकता और प्रगति पर सवाल खड़े करती है। पुलिस जांच से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह नृशंस हत्या अंधविश्वास का नतीजा है या इसके पीछे कोई और साजिश है।
Headless body found in tikamgarh human sacrifice suspected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM












