सीमा पर लड़ने वाला घर में पत्नी के खौफ से ‘कांप’ गया! फौजी को सताया ‘राजा रघुवंशी’ बनने का डर
Madhya Pradesh के ग्वालियर में एक फौजी ने पत्नी की प्रताड़ना से पस्त होकर पुलिस के सामने मदद की गुहार लगाई है। फौजी को डर सता रहा है कि कहीं उनका हश्र भी इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा न हो जाए।
- Written By: सौरभ शर्मा
सीमा पर लड़ने वाला घर में पत्नी के खौफ से 'कांप' गया! फौजी को सताया 'राजा रघुवंशी' बनने का डर (कॉन्सेप्ट फोटो- एआई)
Gwalior Crime News: सीमा पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाला एक भारतीय फौजी आज अपने ही घर में खौफ के साये में जी रहा है। मामला ग्वालियर का है, जहां ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले सिपाही देवेंद्र सिंह राजावत ने पुलिस से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी उन्हें सोनम जैसी धमकियां देती है। फौजी को डर सता रहा है कि कहीं उनका हश्र भी इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा न हो जाए। यह कहानी एक साजिश, धोखे और पारिवारिक कलह की है जिसने एक जवान को तोड़कर रख दिया है।
गोला का मंदिर इलाके के निवासी देवेंद्र सिंह राजावत की शादी 25 अप्रैल 2025 को औरैया जिले की रहने वाली वंदना चौहान से हुई थी। वंदना मुरैना के सरकारी अस्पताल में नर्स है। देवेंद्र का आरोप है कि वंदना ने यह शादी एक सोची-समझी साजिश के तहत सिर्फ प्रॉपर्टी हड़पने के लिए की थी। सुहागरात पर ही वंदना ने पति से प्यार की जगह जायदाद का हिसाब मांगा। जब उसे पता चला कि सारी संपत्ति मां के नाम है, तो उसने हंगामा कर दिया और फिजिकल रिलेशन बनाने से भी साफ इनकार कर दिया।
सुहागरात पर विवाद और जीजा से रिश्ते
शादी के महज दो दिन बाद ही देवेंद्र को शक हो गया कि उसकी पत्नी का अपने जीजा कमल किशोर से नाजायज संबंध है। शादी के चार दिन बाद देवेंद्र की बहन अंजना ने जहर खाकर जान दे दी, जिससे घर में मातम पसर गया। इसके बाद जब वंदना ने जीजा के घर जाने की जिद की और देवेंद्र ने रोका, तो उसने अपने मायके वालों को बुला लिया। वंदना के भाई उपेंद्र सिंह और पिता ने आकर देवेंद्र के साथ मारपीट की। हालांकि, बाद में पंचायत बैठी और सच्चाई सामने आने पर वंदना के घरवालों ने माफी मांग ली। मामला शांत होने पर देवेंद्र पत्नी को वापस ले आया, लेकिन 9 मई को उसे ऑपरेशन सिंदूर के लिए इमरजेंसी कॉल आया और उसे ड्यूटी पर जाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
Suvendu Adhikari oath ceremony: कौन है माखनलाल सरकार जिनके मोदी ने पैर छुए, हेमंत खंडेलवाल ने बताया संघर्ष
BJP Minority Politics Madhya Pradesh: मुस्लिमो से बीजेपी की बेरुखी, राजनितिक नियुक्त्ति में किये गए नजर अंदाज
FIR on Congress Leaders MP: हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेताओं पर FIR, 26 विधायकों सहित 600 से अधिक पर केस
यह भी पढ़ें: भतीजे के साथ बिस्तर पर थी पत्नी, पति ने देखा तो उड़ गए होश; CCTV में कैद ‘अवैध इश्क’ का खूनी अंत
50 लाख की फिरौती और झूठे केस का डर
10 मई को ड्यूटी पर जाने के बाद जब 17 मई को देवेंद्र वापस लौटा, तो मां ने बताया कि वंदना घर से जेवर लेकर मुरैना चली गई है। अस्पताल जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि वह 15 दिन की छुट्टी लेकर आगरा गई है। जब देवेंद्र ने वंदना को फोन लगाया तो उसने और उसके जीजा कमल किशोर ने उसे जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। फौजी का आरोप है कि अब वंदना उससे 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। देवेंद्र ने अपनी व्यथा ग्वालियर पुलिस को सुनाई है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
