अमरावती शहर के आरटीओ कार्यालय से चोरी 10 चक्का ट्रक का पर्दाफाश, 24 घंटे में खुलासा; 8 लाख का माल जब्त
Amravati Crime Branch: अमरावती अपराध शाखा ने RTO कार्यालय से चोरी 10 चक्का ट्रक मामले को सुलझाया। 2 आरोपी भाई गिरफ्तार, 8 लाख के पार्ट्स जब्त। पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती अपराध शाखा ने RTO कार्यालय से चोरी 2 आरोपी भाई गिरफ्तार, 8 लाख के पार्ट्स जब्त। पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई। तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)
Amravati RTO Seized Vehicle Theft News: अमरावती शहर के आरटीओ सरकारी कार्यालय से चोरी हुए 10 चक्का ट्रक के मामले में अपराध शाखा ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक के पूजें कीमत 8 लाख रुपए जब्त किए है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 सगे भाई शहानवाज खान सिराजुद्दीन खान (39) व जैनुलाबेदीन सिराजुद्दीन खान (45, पैराडाइज कॉलोनी, अमरावती) है। यह कार्रवाई अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में की गई।
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
अपराध शाखा ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विश्वास में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने ट्रक चोरी कर उसे स्क्रैप करने और अलग-अलग पार्ट्स में काटकर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में छिपाकर रखने की
बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर जाकर ट्रक के विभिन्न हिस्से बरामद किए और महज 24 घंटे के भीतर चोरी का मामला सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपियों से स्क्रैप किए गए ट्रक के हिस्से, 8 टायर, 8 लोहे की टायर डिस्क, टूटी-फूटी अवस्था में इंजन, साइड की लोहे की चादरें, एंगल, अन्य क्षतिग्रस्त व स्क्रैप पार्ट्स जब्त किए। उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में उपायुक्त गणेश
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
उज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में गजानन सोनुने, सुनील लासुरकर, दीपक सुंदरकर, जहीर शेख, सचिन बहाले, अतुल संभे, सुरज चव्हाण, राजिक रायलीवाले, चेतन कराडे ने की।
ये भी पढ़े:- अकोला: नरनाला महोत्सव 15 से17 फरवरी, प्रकृति और संस्कृति का भव्य संगम; जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
गुप्त सूचना से खुला चोरी का राज
आरटीओ कार्यालय से अधिकारी द्वारा जब्त किया गया ट्रक चोरी होने की शिकायत गाडगेनगर थाने में दर्ज थी। उक्त अपराध की समानांतर जांच के दौरान अपराध शाखा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि आरटीओ कार्यालय से चोरी किया गया 10 चक्का टाटा कंपनी का कत्थई रंग का ट्रक, उसी ट्रक के बालक शहानवाज खान द्वारा चोरी किया गया है और उसे स्क्रैप कर अपने भाई जैनुलाबेदीन खान के पास रखा गया।
