Mumbai Hit and Run: विद्याविहार में 17 साल के नाबालिग ने कार से दंपति को उड़ाया, पिता के खिलाफ केस दर्ज
Mumbai Hit and Run Vidhyavihar: मुंबई के विद्याविहार में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से दंपति को टक्कर मार दी। तिलक नगर पुलिस ने पिता और बेटे पर केस दर्ज किया है।
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Hit and Run Vidhyavihar (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Minor Driving Accident Somaiya College: मुंबई के विद्याविहार इलाके में एक बार फिर नाबालिग द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सोमैया कॉलेज के गेट नंबर 3 के सामने, एक 17 वर्षीय नाबालिग ने तेज रफ्तार किआ सेल्टोस (Kia Seltos) कार से एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को अस्पताल पहुँचा दिया है, बल्कि नाबालिगों को वाहन सौंपने वाले अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तिलक नगर पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए नाबालिग और उसके पिता, दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दंपति की हालत नाजुक
यह दुखद हादसा 5 फरवरी की देर रात उस समय हुआ जब धुरमिल पटेल अपनी पत्नी मिनल पटेल के साथ स्कूटर से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही स्कूटर सवार दंपति कई फीट दूर जा गिरे। वर्तमान में दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, मिनल पटेल की हालत अधिक चिंताजनक है क्योंकि उन्हें अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बाल अपराधियों की आयु सीमा 16 वर्ष करने का प्रस्ताव,गंभीर अपराधों पर सख्ती की तैयारी
महाराष्ट्र में 11 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- आधुनिक तकनीक से सफल होगा यह अभियान
महाराष्ट्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा; सड़क, पुल और पीएम आवास योजनाओं को प्राथमिकता, सरकार ने बढ़ाया फंड
संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
ये भी पढ़ें- Pune MHADA Lottery 2026: कल खुलेगी 4486 घरों की किस्मत, 2.15 लाख आवेदकों का इंतजार होगा खत्म
पिता पर भी गिरेगी गाज
पुलिस ने हिट एंड रन के इस मामले में कार के मालिक और आरोपी पिता, वालजी राजा भूषण, के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। मोटर वाहन अधिनियम के कड़े प्रावधानों के तहत, नाबालिग को चाबी सौंपने के लिए पिता को भी इस अपराध का भागीदार माना गया है। तिलक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक आपराधिक लापरवाही है। कार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने बिना लाइसेंस के अपने नाबालिग बेटे को इतनी शक्तिशाली कार चलाने की अनुमति कैसे दी।
CCTV फुटेज और जांच के कड़े रुख
पुलिस ने सोमैया कॉलेज के आसपास लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में कार की गति निर्धारित सीमा से काफी अधिक पाई गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या नाबालिग ने दुर्घटना के समय किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन किया था। मुंबई पुलिस ने अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों के हाथों में वाहन न सौंपें, क्योंकि एक छोटी सी गलती किसी की जान ले सकती है और पूरे परिवार को कानूनी संकट में डाल सकती है।
