-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Employee Troubled By Boss Torture Committed Suicide In Jaipur Rajasthan
राजस्थान से बड़ी खबर: ‘Boss का टॉर्चर अब बर्दाश्त नहीं होता’, Note लिखकर युवक ने उठाया ऐसा कदम…
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने बॉस के टॉर्चर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति घर में जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।

सांकेतिक तस्वीर
जयपुर: आज के दौर में काम का प्रेशर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग गंभीर मेंटल स्ट्रेस से भी गुजर रहे हैं। राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक व्यक्ति ने बॉस और सीनियर्स पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए बड़ा कदम उठा लिया। युवक ने तंग आकर घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि ऑफिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। मृत युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कुछ गंभीर बातें भी लिखी हैं।
जयपुर में सुसाइड की हैरान करने वाली घटना ने तमाम प्राइवेट दफ्तर और सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर देने को लेकर चेतावनी दी है। यहां एक युवक ने दफ्तर में सीनियर्स की ओर से काम के प्रेशर के चलते जहर खाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देर रात खा लिया जहर, अस्पताल ले जाते समय टूटी सांसें
राजधानी के झोटावाटा इलाके में परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। देर रात युवक ने जहर खा लिया। कुछ देर बात उसकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां करना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर घरवाले भी जाग गए तो उसकी हालत देख सकते में आ गए। फौरन उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे SMS अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अस्पताल से जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान: अगस्त से शुरू होगी नगर और पंचायत चुनाव प्रक्रिया, 90 दिनों के भीतर होंगे मतदान
Weather Update: अगले 8 घंटे रहेंगे भारी, 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-राजस्थान सहित पूरे देश का मौसम अपडेट
बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान यूपी पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या, वायरल ऑडियो ने खड़े किए कई सवाल
तकिए के नीचे मिला सुसाइड नोट
आनंद विहार निवासी मुकेश कुमार जांगिड़ एक निजी कंपनी में 15 साल से काम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से वह काफी परेशान चल रहा था। काम के प्रेशर के चलते सो नहीं पाता था। कहता था नौकरी छोड़ देगा। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो युवक के कमरे में तकिए के नीचे से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कंपनी के बॉस और सीनियर्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सुसाइड नोट में लिखा- अब और सहन नहीं होता
मुकेश के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है, ‘पापा मैं जितना लड़ सकता था उतना लड़ा, लेकिन ऑफिस के बॉस दिलीप सिंह और राजेश अरोड़ा ने मुझे मेंटली इतना टॉर्चर किया है कि अब सह नहीं पा रहा हूं। अब मुझमें जीने की हिम्मत नहीं बची है। मेरे फर्जी साइन लेकर मुझे पुलिस केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मैं जेल नहीं जाना चाहता हूं’। व्यक्ति ने सुसाइड नोट अपनी तकिया के नीचे रखा था।
क्राइम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया
पुलिस ने सुसाइड नोट और घरवालों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बॉस की प्रताड़ना से कर्मचारी के आत्महत्या करने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है।
Employee troubled by boss torture committed suicide in jaipur rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMNEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Jul 22, 2026 | 05:50 PMExplainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
Jul 22, 2026 | 05:46 PMमरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
Jul 22, 2026 | 05:44 PMGoogle ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
Jul 22, 2026 | 05:43 PMकांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
Jul 22, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














