-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Polices Vigilance Unit Arrested A Sub Inspector While Accepting A Bribe Of Rs 2 Lakh
दिल्ली: विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, सब-इंस्पेक्टर 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- Written By: पूजा सिंह
Crime news: दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने आईएफएसओ के स्पेशल सेल में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कॉन्सेप्ट इमेज
Sub-Inspector Arrested For Taking Bribe: दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) स्पेशल सेल में तैनात सब-इंस्पेक्टर करमवीर सिंह (बैच 2010, कर्मचारी संख्या डी-5054) को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस यूनिट को यह शिकायत शिकायतकर्ता विष्णु बिश्नोई और उनके वकील विशाल सोजित्रा ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि एसआई करमवीर सिंह ने विष्णु का बैंक खाता और उससे जुड़े कई अन्य खातों को फ्रीज कर दिया था। इसके बाद उन्हें बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस भेजा गया, जिसमें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया था।
खातों को डिफ्रीज करने के लिए 5 लाख की मांग
विष्णु और उनके वकील ने बताया कि वे कई बार आईएफएसओ के दफ्तर जाकर जांच में सहयोग कर चुके थे, लेकिन इसके बावजूद एसआई करमवीर सिंह ने उनके खातों को डिफ्रीज करने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। विष्णु द्वारा खाता डिफ्रीज कराने के लिए अदालत में आवेदन भी लंबित है।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
2 लाख रुपए रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
मंगलवार को करमवीर सिंह ने विष्णु को द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर बुलाया, जहां पहली किश्त के रूप में 2 लाख रुपए रिश्वत लेने की योजना थी। करमवीर सिंह अपनी निजी कार में आया और विष्णु को अंदर बैठाकर कार चलाने लगा। विजिलेंस टीम पहले से तैयार थी और कार का पीछा करने लगी। करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद विजिलेंस टीम ने द्वारका में कार को रोक लिया। करमवीर सिंह ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके कार के डैशबोर्ड से रिश्वत की रकम 2 लाख रुपए बरामद हुई।
ये भी पढ़ें : भाभी ने दी सुबह की चाय…घात लगाए बैठे देवर ने कर दी हत्या, भतीजी की काटी उंगली, सनकी युवक गिरफ्तार
2019 से आईएफएसओ यूनिट में तैनात था SI
इस मामले में थाना विजिलेंस में एफआईआर संख्या 22/2025 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एसआई करमवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, वह 2019 से आईएफएसओ यूनिट में तैनात था। दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत की मांग की जाए तो तुरंत इसकी शिकायत करें। इसके लिए विजिलेंस हेल्पलाइन नंबर 1064 पर संपर्क किया जा सकता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi polices vigilance unit arrested a sub inspector while accepting a bribe of rs 2 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














