-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Axis Bank Loan Fraud Case Luxury Car Seized From Ingles Home
एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड मामला: इंगले के घर से लग्जरी कार जब्त,अनंता व अनुप की तलाश जारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Axis Bank loan fraud case: वर्धा आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने इंगले के अमरावती स्थित मकान पर छापा मारा, जहां से एक लग्जरी कार, मोबाइल फोन, कुछ फर्जी स्टांप एवं दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड मामला (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha Crime: एक्सिस बैंक की वर्धा शाखा में सामने आए लोन फ्रॉड का मामला सिर्फ वर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि विदर्भ के कई जिलों में इस प्रकार की धोखाधड़ी होने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे मामले का मुख्य सूत्रधार अमरावती निवासी अनंता इंगले एवं अनुप बन्सोड को बताया गया है। हाल ही में वर्धा आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने इंगले के अमरावती स्थित मकान पर छापा मारा, जहां से एक लग्जरी कार, मोबाइल फोन, कुछ फर्जी स्टांप एवं दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वर्धा पुलिस अनंता इंगले और अनुप बन्सोड दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार अनंता इंगले इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य मास्टरमाइंड है, जबकि अनुप बन्सोड फर्जी स्टांप, दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट आदि तैयार करने में माहिर बताया गया है। इनके लिए कमलेश धोटे और रविंद्र गोमासे एजेंट के रूप में कार्य करते थे। वर्तमान में रविंद्र और कमलेश को पीसीआर रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। दूसरी ओर जीएस फाईनान्स कंपनी फ्रॉड प्रकरण में लिफ्त स्वाती मगर व गजानन सातव को भी पीसीआर के बाद जेल रवाना किया है़। ईओडब्ल्यू की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
इसी आधार पर हाल ही में एक टीम अमरावती स्थित अनंता इंगले के घर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। पुलिस ने मकान की तलाशी ली, जहां मकान के सामने खड़ी एक लग्जरी कार क्रं। एमएच 01 डीई 7500 जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है, जब्त की गई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। कार से कुछ बैंकों के फर्जी स्टांप, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री मिली है़ इससे पहले अनुप बन्सोड के मकान से भी 32 प्रकार का मुद्देमाल जब्त किया गया था। फिलहाल दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
गोंदिया में कागजों पर चल रहीं ग्राम सतर्कता समितियां; पदाधिकारियों को अपने पद और अधिकारों का पता ही नहीं
वर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण
वर्धा के 14 गांवों में पांच दिनों से पेयजल संकट, मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति ठप
ये भी पढ़े: इंजीनियरिंग में लड़कियों की बढ़ी हिस्सेदारी, गत वर्ष की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा प्रवेश
मोबाइल में मिले बैंक के मैसेज
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अनंता इंगले के घर से जब्त मोबाइल की प्रारंभिक जांच में एक्सिस बैंक से आए कुछ मैसेज मिले हैं। इस पूरे फर्जीवाड़े में बैंक के कुछ कर्मचारियों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। विस्तृत जांच के बाद और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है। इस प्रकरण की आगे की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पीएसआई जी.एस. मुदमाली व उनकी टीम कर रही है।
Axis bank loan fraud case luxury car seized from ingles home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














