Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Music Video में लॉन्च करने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर गिरफ्तार, 17 को बनाया शिकार

दिल्ली पुलिस ने दो साइबर शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी म्यूजिक वीडियों में कलाकारों को लॉन्च करने के नाम पर झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। अब तक 17 कलाकरों से ये दोनों ठगी कर चुके हैं।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 13, 2025 | 09:26 PM

ऑनलाइन फ्रॉड (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक शातिर ठग को शिकंजे में लिया तो बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी जालसाज मॉडलिंग और फिल्मी दुनिया में करिअर बनाने की इच्छा रखने वाले युवक-युवतियों को झांसा देकर रुपये ऐंठता था। आरोपी ने कई सारे स्ट्रगलिंग कलाकारों को म्यूजिक एलबम में लॉन्च कराने का झांसा देकर अब तक लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

म्यूजिक कंपनी के लिए कास्टिंग एजेंट बनकर अभिनेता और मॉडल बनने की इच्छा रखने वालों को म्यूजिक वीडियो में लॉन्च करने की फर्जी पेशकश देकर ठगी करने वाले एक साइबर ठग को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राहुल देव (33) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरीदाबाद का निवासी है और उसे चंडीगढ़ से पकड़ा गया।

ऑडिशन के नाम पर ऑनलाइन खाते में डलवाए कैश

पुलिस ने बताया कि शाहदरा की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और दावा किया कि वह एक म्यूजिक कंपनी की कास्टिंग टीम का सदस्य है। आरोपी ने महिला को यह कहते हुए झांसे में लिया कि वह उसे एक आगामी म्यूजिक वीडियो में एक खास रोल दे रहा है। मुंबई में ऑडिशन के लिए एयर टिकट टिकट बुक करने के लिए 20,462 रुपये का भुगतान करने को कहा गया और बाद में वहां पहुंचने पर पैसे वापस करने का वादा भी किया।

फ्लाइट का नकली टिकट भी शेयर किया

उन्होंने बताया कि जालसाजों ने नकली फ्लाइट टिकट भी शेयर किए। 25 मार्च को भुगतान होने के बाद उससे किसी भी तरह से कॉन्टैक्ट बंद कर दिया गया। आरोपी ने महिला का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच शुरू कर दी गई। धोखाधड़ी के लिए जिस बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया था उसका पता एक टीम ने एकता शर्मा नाम की महिला के रूप में लगाया है। महिला ने बताया कि यह खाता राहुल देव के कहने पर खोला गया था और वही इसे चलाता है।

चंडीगढ़ से आरोपी गिरफ्तार, 17 कलाकारों से ठगी की बात कबूली

पुलिस की साइबल सेल टीम ने उसे ट्रेस किया और आरोपी को छह मई को चंडीगढ़ से पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि देव ने आशीष नाम के साथी के साथ मिलकर कम से कम 17 कलाकारों के साथ ठगी की है। राहुल ने खुद को एक फेमस डायरेक्टर भी बताया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

Delhi police arrested fraudster promising to launch in music video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 09:26 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Cyber Fraud News
  • New Delhi Crime

सम्बंधित ख़बरें

1

डिलीवरी बॉय ने बार-बार बजाई बेल, गुस्से में मकान मालिक ने खोला दरवाजा और एयर गन से कर दी फायरिंग

2

शर्मनाक! बेटे ने ही कर डाला मां का रेप, रोती बिलखती थाने पहुंची महिला ने सुनाई आपबीती

3

अपने ही बच्चों का कातिल बना पिता; पहले चारों को कुंए में फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, सामने आई ये वजह

4

बिहार: गोपालगंज में बेखौफ शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, होमगार्ड जवान की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.