डिलीवरी बॉय ने बार-बार बजाई बेल, गुस्से में मकान मालिक ने खोला दरवाजा और एयर गन से कर दी फायरिंग
Mumbai Crime News: मुंबई के लोअर परेल में एक व्यक्ति ने डिलीवरी बॉय पर गोली चला दी। डिलीवरी बॉय दवाइयां लेकर आया था और ऑर्डर लेने के लिए बार-बार घंटी बजा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Firing on Delivery Boy News: मुंबई के लोअर परेल में एयर गन से गोली चलाने का एक चौंकाने मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने डिलीवरी बॉय पर गोली चला दी। क्योंकि डिलीवरी बॉय दवाइयां लेकर आया था और ऑर्डर लेने के लिए बार-बार घंटी बजा रहा था। डिलीवरी बॉय द्वारा बार-बार घंटी बजाने से वह व्यक्ति गुस्से में आ गया और एयर राइफल से हवा में गोली चला दी।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने फ़ोन पर दवाइयां मंगवाई थीं। लेकिन जब डिलीवरी बॉय दवाइयां लेकर पहुंचा, तो आरोपी बाहर नहीं आ रहा था। इस पर डिलीवरी बॉय ने बार-बार घंटी बजाई। जिससे आरोपी गुस्से में आ गया और एयर गन से गोली चला दी।
मेडिकल स्टोर से मंगवाई थी दवाई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार अविनाश कुमार सिंह (35) से पूछताछ की। आरोपी प्रकाश कॉटन बिल्डिंग, शंकरराव नरम पथ, लोअर परेल का रहने वाला है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगवाई थीं, लेकिन डिलीवरी बॉय द्वारा बार-बार घंटी बजाने पर वह गुस्से में आ गया। फिर उसने अपनी एयर राइफल से हवा में गोली चला दी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के बांद्रा में बुलडोजर कार्रवाई पर रेलवे का बड़ा बयान, 1200 कर्मियों की टीम तैनात, 85% अवैध ढांचे ध्वस्त
वैश्विक मंदी के बीच भारत का रियल एस्टेट सेक्टर मजबूत, MMR बना निवेश का हॉटस्पॉट
संभाजीनगर में साइबर सुरक्षा कार्यशाला: रोहित गुप्ता ने डेटा चोरी और साइबर जोखिमों पर दी चेतावनी
महाराष्ट्र में पीएम आवास योजना को बड़ा बूस्ट, किफायती घरों के लिए 220 करोड़ मंजूर
यह भी पढ़ें:- अपने ही बच्चों का कातिल बना पिता; पहले चारों को कुंए में फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, सामने आई ये वजह
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी और कॉल करने वाले को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। फिलहाल, मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
बार-बार बेल बजाना पसंद नहीं आया
आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया कि डिलीवरी बॉय का बार-बार बेल बजाना उसे पसंद नहीं आया। इससे उनकाे गुस्सा आया और उन्होंने गुस्से में यह कदम उठाया। इस घटना के बाद डिलीवरी बॉय भी काफी डर गया। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने केवल अपना काम किया और वह किसी तरह की मुश्किल में नहीं पड़ना चाहता था। इसके बावजूद, गोली चलने से उसे काफी डर लगा।
एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है। पड़ोसियों का कहना है कि सौरभ अक्सर जल्दी गुस्सा हो जाता है, लेकिन उनके इलाके में ऐसी घटना पहली बार हुई है। पड़ोसियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
