-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Sidhi Road Demand Leela Sahu Video Bjp Mp Rajesh Mishra Comment Controversy
‘लीला डिलीवरी डेट बताओ, उठवा लेंगे…’ सड़क की मांग पर BJP सांसद का जवाब
- Written By: सौरभ शर्मा
MP के सीधी जिले की गर्भवती महिला लीला साहू ने साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो बनाकर अपने गांव तक सड़क बनवाने की मांग की थी, सिर्फ आश्वासन मिला, मंत्री और सांसद दोनो ने ही इस बात को टाला।

सीधी जिले की एक गर्भवती महिला लीला साहू की सड़क की डिमांड पर नेता जी के बोल
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले की एक गर्भवती महिला लीला साहू ने जब अपने गांव के लिए सड़क की मांग की, तो जवाब में अब जो सुनने को मिला, उसने सभी को चौंका दिया। इस पर सांसद राजेश मिश्रा ने कहा- “डिलीवरी की तारीख बताओ, एक हफ्ता पहले अस्पताल में भर्ती करा देंगे।” महिला लीला साहू की यह मांग एक साल पुरानी है, लेकिन सड़क नहीं बनी। अब उनका वीडियो फिर से वायरल हो गया है और बयानबाजी ने राजनीतिक हलको में भी हलचल मचा दी है।
लीला साहू ने सड़क न बनने से परेशान होकर एक बार दोबारा फिर से सोशल मीडिया का सहारा लिया और प्रशासन को चेताया है। उनका कहना है कि गांव में छह महिलाएं गर्भवती हैं और सड़क की खराब हालत के चलते एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती। जवाब में न सिर्फ बीजेपी सांसद मिश्रा ने टालने वाला बयान दिया बल्कि PWD मंत्री राकेश सिंह ने भी कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट देखकर सड़कें नहीं बनती। अब सवाल यह उठ रहा है कि जनता की बुनियादी जरूरतों को यूं टालना क्या लोकतंत्र का अपमान नहीं है?
नेता जी की संवेदनहीनता या सिस्टम की सच्चाई
मध्यप्रदेश के सीधी से बीजेपी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि “डिलीवरी की एक संभावित तारीख होती है बता दें, हम एक हफ्ता पहले अस्पताल में भर्ती करा देंगे, उन्होंने आगे की कोई बात नही डिलेवरी की अनुमानित तारीख होती है उसके एक हफ्ते पहले उठवा लेंगे। एंबुलेंस, अस्पताल और आशा कार्यकर्ता मौजूद हैं।” उन्होंने सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पिछली सरकार पर डालते हुए कहा कि सड़कों को इंजीनियर और ठेकेदार बनाते हैं, सांसद नहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर समस्या उठाने की शैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “अगर किसी को सोशल मीडिया पर छाना है, तो वीडियो बनाता रहे।”
सम्बंधित ख़बरें
27 घंटे बाद जागी पुलिस, आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज
मौलाना के बयान पर भड़की भय्यु महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख, दर्ज कराएंगी एफआईआर
निगम आयुक्त का मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण, एजेंसी को टर्मिनेशन नोटिस के दिए निर्देश
सागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
सोशल मीडिया पर सरकार की जवाबदेही खत्म
राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी लीला साहू की मांग पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “अगर हर कोई सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सड़क मांगेगा, तो क्या हम डंपर लेकर पहुंच जाएं?” उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर सड़क के लिए नियम और बजट तय होता है। जबकि गांव के लोग बताते हैं कि पिछले एक साल में किसी अधिकारी ने आकर सड़क की स्थिति तक नहीं देखी। 10 किलोमीटर की यह सड़क आज भी कच्ची है और बरसात में गांव का संपर्क टूट जाता है।
यह भी पढ़ें: थरूर के आपातकाल पर लेख से कांग्रेस में घमासान, टैगोर बोले- पक्षी अब तोता बन गया
लीला साहू ने दो टूक कहा कि “हमने वोट दिया है, अब आपकी जिम्मेदारी है।” उनका आरोप है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद गांव आज भी विकास से दूर है। सड़क न होने से न केवल गर्भवती महिलाओं की जिंदगी खतरे में है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और बीमार लोगों के इलाज पर भी असर पड़ रहा है। यह मामला न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Mp sidhi road demand leela sahu video bjp mp rajesh mishra comment controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!
Jul 18, 2026 | 09:40 AMShani Dev: शनिवार के दिन ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए किन गलतियों से नाराज़ होते हैं शनिदेव
Jul 18, 2026 | 09:25 AMमोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
Jul 18, 2026 | 09:24 AMबद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 09:22 AMHrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात
Jul 18, 2026 | 09:19 AMगाजा में मातम के बीच बरपा कहर, जनाजे पर इजरायली हमले से 7 की मौत; 22 लोग घायल
Jul 18, 2026 | 09:10 AMठाणे में 400 परिवारों को राहत: 10 साल से रुके MHADA पुनर्विकास मामले में डेवलपर गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














