- Hindi News »
- Crime »
- Bodies Of A Young Man And A Woman Were Found Under Suspicious Circumstances In Lalitpur Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या, जांच जारी
ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के बीघा राजपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती के शव मिले। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि युवक और युवती एक दूसरे को पसंद करते थे।
- Written By: आंचल लोखंडे

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती के शव मिले।
ललितपुर: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध अब सरकार और पुलिस के सिर का दर्द साबित हो रहे हैं। आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती ही रहती हैं। इनमें भी अब जघन्य अपराधों के आंकड़े में तो और भी इजाफा हो रहा है। प्रदेश में हत्या-आत्महत्या की घटनाएं आम सी हो गई हैं। ताज़ा मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह अब जांच का विषय है। बता दें कि ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के बीघा राजपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती के शव मिले। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ललितपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जखौरा थाना क्षेत्र के बीघा राजपुर गांव में बुधवार को एक युवक मिथुन कुशवाहा उम्र 22 का शव बस्ती से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला और एक युवती कामिनी उम्र 18 का शव उसके मकान के पीछे खेत में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। जिसे देखने कई लोग इकट्ठा हो गए थे और विभिन्न चर्चाएं की जा रही हैं।
सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला
सूचना मिलने पर सीओ सदर अभय नारायण राय और थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि पहले मौत किसकी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टा दोनों का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि युवक और युवती एक दूसरे को पसंद करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
प्री-वेडिंग शूट करवाना पड़ गया महंगा…हमलों के बीच दुबई में फंसा यूपी का कपल
खामेनेई को धोखे से उतारा गया मौत के घाट…इजरायल-ईरान जंग में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, हैरान कर देगी ये नई कहानी
‘कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा लखनऊ, जमकर विरोध प्रदर्शन
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
क्राइम की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति साफ
इस बीच, नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अभय नारायण राय ने बताया कि जिस समय मिथुन को फंदे से उतारा गया था, उस समय मफलर से उसके दोनों हाथ बंधे थे। उन्होंने बताया कि युवती का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला था, उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था और मुंह से झाग निकल रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bodies of a young man and a woman were found under suspicious circumstances in lalitpur uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMJamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Mar 03, 2026 | 06:46 AMकच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज
Mar 03, 2026 | 06:32 AMSalim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
Mar 03, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Mar 03, 2026 | 06:16 AMगर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
Mar 03, 2026 | 05:12 AMWorld Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून
Mar 03, 2026 | 04:24 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













