Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भानवी सिंह ने राजा भैया पर फोड़ा आरोपों का नया बम, दिखाया हथियारों का जखीरा-Video

UP News: भानवी सिंह ने पति राजा भैया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट कर कथित तौर पर राजा भैया के अवैध हथियारों का जखीरा दिखाया है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Oct 03, 2025 | 05:11 PM

भानवी सिंह और राजा भैया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhanvi singh on Raja Bhaiya: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पत्नी भानवी सिंह का विवाद अब सार्वजनिक हो गई है। पिछले दिनों भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के जखीरे और राजा भैया का एक ऑडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें राजा भैया गोली चलाने की बात कर रहे हैं। अब भानवी सिंह ने एक आरोपों का एक और बम फोड़ा है। अबकी बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। साथ अवैध हथियारों का वीडियो शेयर किया है।

भानवी सिंह की यह लंबी चौड़ी सोशल मीडिया पोस्ट बेटे शिवराज प्रताप सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया है। बीते रोज सोशल मीडिया एक्स पर शिवराज प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी मां भानवी सिंह को इस पूरे विवाद का दोषी ठहराया था। शिवराज का कहना था कि पिता जी (राजा भैया) तो मां के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन मां ही साथ नहीं रहना चाहती हैं।

भानवी बोलीं- मेरे बेटियों और मेरी जान को खतरा

वहीं अब भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से खुद की और अपनी दोनों बेटियों के जान को खतरा बताया है। उन्होंने हथियारों का वीडियो और अंशिका सिंह की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अंशिका हथियारों के साथ सेल्फी ले रही हैं। भानवी सिंह ने एक्स पर लिखा यह शायद पहली बार होगा कि बेहद खतरनाक किस्म के अवैध हथियार का पूरा जखीरा किसी व्यक्ति के पास होने की जानकारी सबूत सहित देने के बावजूद संबंधित व्यक्तियों को सबूत मिटाने, तथ्यों से छेड़छाड़ करने और शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ही जोखिम में डालने का पूरा अवसर दिया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO

NEET Student Death Case: हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ क्या हुआ था? परिजनों से बंद कमरे में हुई मैराथन पूछताछ

अमरावती जिले में तीन सड़क हादसे: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत, एक युवक गंभीर घायल

दवा से शुरू हुई लव स्टोरी…दारू पर हुआ दर्दनाक अंत, शुभम-लक्ष्मी को दोस्तों ने ही क्यों उतार दिया मौत के घाट?

देखें VIDEO-

ये वीडियो भानवी सिंह ने अपने X प्लेटफार्म पर डालकर राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा होने की पुष्टि की है अगर ये वीडियो सही है तो बेहद चिंता का विषय है इतने खतरनाक विदेशी हथियारों का जखीरा राजा भैया के पास है। सरकार को संज्ञान में लेकर जांच करनी चाहिए।pic.twitter.com/daDX9KrVqS — Shivam Yadav (@ShivamYadavjii) September 24, 2025

भानवी बोलीं- शिकायत के बाद मेरे चरित्र हनन की कोशिश

यह इसलिए लिख रही हूं क्योंकि जब से मेरी शिकायत पीएमओ और गृह मंत्रालय से प्रक्रिया के तहत और संदर्भ सहित जांच के लिए प्रमुख सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को भेजी गई। तब से सिलसिलेवार तरीके से मुख्य अपराध से ध्यान भटकाने के लिए तरह – तरह के हथकंडे अपनाकर सहानुभूति अर्जित करने और मेरे चरित्र हनन के लिए पानी की तरह पैसा बहाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

यशोधन शेट्टी और आशिका सिंह पर भानवी के आरोप

भानवी ने कहा यह चित्र आशिका सिंह के साथ एक कथित अवैध अस्त्र को दर्शाता है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि आशिका सिंह को शस्त्रों से कितना गहरा लगाव है। आपकी जानकारी और प्रस्तुत किए गए दस्तावेज़ों के अनुसार, इस मामले में दुबई से जुड़े यशोधन शेट्टी के विरुद्ध एक शिकायत दुबई पुलिस को प्रस्तुत की गई थी और वह वहां दर्ज भी हो चुकी है। आरोपों और शामिल नामों की विस्तृत सूची संबंधित जांच एजेंसियों को सौंपी जा चुकी है और मामले की नियमित कानूनी जांच वहां जारी है।

ये भी पढ़ें-‘फर्जी पोस्ट में बहादुरी नहीं’, राजा भैया के बेटे ने मां को ही ठहराया गलत

मैंने घर छोड़ा नहीं मुझे निकाला गयाः भानवी सिंह

भानवी सिंह ने घर छोड़ने के आरोप पर कहा “कुछ लोग मेरे घर छोड़ने की बात कर रहे हैं। मैं यही कहना चाहती हूं मेरा कोई एक ऑडियो है क्या? जिसमे मैंने किसी को गोली मारने की धमकी दी हो? लेकिन अभी इसका भी कोई संबंध उस अपराध से नहीं है, जिसके सबूत मैंने दिए हैं। केवल जानकारी के लिये साझा कर रही हूं, ताकि लोग गुमराह न हों। मैंने स्वेच्छा से घर नहीं छोड़ा था, बल्कि अवैध रिश्तों के खिलाफ सच बोलने और प्रतिरोध करने के कारण मुझे गोली फिर से चलाने की धमकी दी गई और हमें घर से बाहर निकाला गया। वजह केवल एक ही थी, जो अब कई तस्वीरों से साफ़ तौर पर उजागर हो चुकी है।”

 

Bhanvi singh levelled serious allegations against raja bhaiya released illegal weapons video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 08:28 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Raja Bhaiya
  • UP Police News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.