- Hindi News »
- Crime »
- Bengaluru Auto Driver Threatens To Rape Woman In Short Skirt
तुम्हारा रेप कर दूंगा… सड़क पर ऑटो ड्राईवर ने बॉयफ्रेंड के सामने शॉर्ट स्कर्ट पहने महिला को दी धमकी
- Written By: प्रिया सिंह
Bengaluru: बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर ने शॉर्ट स्कर्ट पहने महिला को उसके बॉयफ्रेंड के सामने रेप की धमकी दी, जिससे समाज की गंदी मानसिकता फिर उजागर हुई।

सोर्स - सोशल मीडिया
Auto Driver Threatens Woman: भारत के आधुनिक शहरों में भी महिलाओं के पहनावे को लेकर लोगों की सोच में बदलाव नहीं आया है। बेंगलुरु की सड़कों पर एक महिला को उसके कपड़ों के कारण धमकी और गालियां झेलनी पड़ीं। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए इंसाफ की मांग की। यह घटना समाज के उन तबकों को आईना दिखाती है जो अब भी महिलाओं की स्वतंत्रता पर सवाल उठाते हैं।
ऑटो ड्राइवर ने दी रेप की धमकी
बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक महिला और उसका बॉयफ्रेंड सड़क पर चल रहे थे। अचानक एक ऑटो ड्राइवर ने दोनों पर चिल्लाना शुरू किया। महिला के अनुसार, वह उसके पास आया और उसके कपड़ों पर टिप्पणी करने लगा। महिला ने बताया कि ड्राइवर ने कहा, “अगर वो ऐसे कपड़े पहनेगी तो लोग उसका रेप करेंगे, मैं उसका रेप करूंगा।” यह सुनकर महिला और उसका बॉयफ्रेंड दोनों हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर किया खुलासा
महिला ने इस पूरी घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर साझा किया। उसने लिखा कि ड्राइवर गुस्से में गालियां दे रहा था और उसके कपड़ों पर आपत्तिजनक बातें कह रहा था। महिला ने बताया कि जब उसके बॉयफ्रेंड ने विरोध किया तो ड्राइवर वहां से भाग गया। लेकिन वह ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट नहीं कर पाई, न ही कोई वीडियो बना सकी।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Taxi Strike: 15 साल से नहीं बढ़ा किराया! भड़के टैक्सी चालक, दिल्ली में 21 से 23 मई तक हड़ताल का ऐलान
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
बेंगलुरु में अमेरिकी महिला के घर का किराया मकान मालिक ने 33% बढ़ाया, महिला ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
राजधानी भोपाल में वारदात, पहले युवती से दुष्कर्म फिर जबरन की शादी
ड्राइवर का हुलिया देकर बताया और दी चेतावनी
महिला ने बताया कि ड्राइवर उम्रदराज था, उसके बाल सफेद थे और वह बेहद गुस्से में था। उसने लिखा, मैं डर तो नहीं रही थी क्योंकि मेरा बॉयफ्रेंड मेरे साथ था, लेकिन सोच रही हूं कि अगर वह किसी अकेली महिला से मिलता तो क्या करता। महिला ने अन्य महिलाओं को भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी।
सोर्स- सोशल मीडिया
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, मुकुंदवाड़ी पुलिस ने आरोपी प्रणव कस्तुरे को किया गिरफ्तार
समाज के लिए चेतावनी भरी घटना
यह घटना सिर्फ एक महिला के साथ हुई बदतमीज़ी नहीं, बल्कि समाज की गंदी मानसिकता का उदाहरण है। ऐसे मामलों से यह साफ होता है कि महिलाओं के पहनावे पर अब भी लोग उन्हें जज करते हैं, बजाय अपराधी के व्यवहार को चुनौती देने के। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने महिला का समर्थन करते हुए ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Bengaluru auto driver threatens to rape woman in short skirt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
May 31, 2026 | 08:05 PMपानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान
May 31, 2026 | 08:04 PMMaharashtra में 50% आरक्षण सीमा के साथ शुरू हुई ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी
May 31, 2026 | 08:00 PMपरमाणु समझौते पर गालिबाफ की ट्रंप को दो टूक चेतावनी, बोले- ईरानी अधिकारों पर समझौता मंजूर नहीं
May 31, 2026 | 07:57 PMचिलचिलाती गर्मी से राहत या चिंता? महाराष्ट्र में मानसून की चाल धीमी, कृषि विभाग ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
May 31, 2026 | 07:43 PMअमरावती विधान परिषद चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रवीण पोटे और हर्षराज देशमुख पर नजरें
May 31, 2026 | 07:42 PMखंडवा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त; MR सहित चार लोग गिरफ्तार
May 31, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM














