-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Banned Cough Syrup Worth Rs 3175 Lakh Seized In Thane Five Arrested
ठाणे में प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री गैंग का पर्दाफाश, 31.75 लाख रुपये का माल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की 31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ठाणे में प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: युवाओं में नशे की लत इस कदर बढ़ गई है कि प्रतिबंधित दवाइयों को नशे के लिए उपयोग कर रहे हैं। जून 2023 में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कई कफ सिरप के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, इसके बावजूद आज भी कई ऐसी कंपनियां हैं जो धड़ल्ले से इसकी बिक्री कर रही हैं और कई जगह इसका भंडारण किया जा रहा है।
खांसी-सर्दी होने पर डॉक्टर आमतौर पर कफ सिरप दवा लेने की सलाह देते हैं, लेकिन ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 4 साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप देने पर करीब-करीब 1 साल पहले से बैन लगा दिया है। बावजूद इसके ठाणे में प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री के गैंग का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई ठाणे की अपराध शाखा पुलिस ने की।
31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें जब्त
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की 31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मादक पदार्थों से युक्त इन कफ सिरप का अक्सर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल
ठाणे में 8 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी, अभिभावकों को एडमिशन से पहले सावधानी बरतने की सलाह
अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि बिना उचित अनुमति के इन सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है, फिर भी वे मादक पदार्थ युक्त सिरप अपने पास रखे हुए थे। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 31 जनवरी को भिवंडी कस्बे से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
प्रतिबंधित 17,640 बोतलें जब्त
अपराध शाखा के अधिकारियों ने 17,640 बोतलें जब्त कीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट, एक प्रकार का अफीम और अन्य रसायन थे। उन्होंने बताया कि इन्हें 147 बक्सों में रखा गया था और ये अवैध बिक्री के लिए थीं। अधिकारी ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे।”
आपूर्ति श्रृंखला का लगाया जाएगा पता
इस मामले के संदर्भ में कड़ी जांच कर बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। ऐसी जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि 24-45 वर्ष के पांच लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Banned cough syrup worth rs 3175 lakh seized in thane five arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
Jun 24, 2026 | 08:31 PM‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
Jun 24, 2026 | 08:22 PMअरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMआगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:00 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














