-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Amritsar Babbar Khalsa Terrorist Arrested Six Pistols Seized
अमृतसर में बब्बर खालसा से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, 6 विदेशी पिस्तौल बरामद; रिंदा और धर्मा से था संपर्क
- Written By: सौरभ शर्मा
अमृतसर में बब्बर खालसा के आतंकी ओंकार सिंह को छह विदेशी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया। वह यूके के आतंकी धर्मा और पाक स्थित रिंदा के इशारे पर पंजाब में बड़ी साजिश की तैयारी में था।

अमृतसर में BKI से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)
अमृतसर: पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम देने की बड़ी योजना को अमृतसर पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने शनिवार सुबह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह विदेशी पिस्तौल भी जब्त की गई हैं। पुलिस का दावा है कि वह यूके और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में था और राज्य में किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।
सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए ओंकार सिंह का संबंध यूके में बैठे आतंकी धर्म सिंह उर्फ धर्मा से था। धर्मा खुद पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के करीबी माने जाते हैं। रिंदा पहले भी पंजाब में आतंकी घटनाओं और हथियार-हेरोइन तस्करी के लिए चर्चा में रहा है। पुलिस को आशंका है कि ओंकार को आतंकी नेटवर्क के जरिए हथियार सप्लाई किए गए थे।
विदेशी हथियारों के साथ थी बड़ी साजिश
अमृतसर पुलिस को लंबे समय से ओंकार सिंह की गतिविधियों पर शक था। खुफिया इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे छह आधुनिक और विदेशी पिस्तौल के साथ धर दबोचा गया। हथियारों के साथ मिलने से यह साफ हो गया कि वह किसी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। शुरुआती पूछताछ में ओंकार ने कबूल किया है कि उसे ये हथियार सीमा पार से भेजे गए थे और वह उन्हें आगे पहुंचाने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
रिंदा और धर्मा के नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश
पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी बब्बर खालसा और रिंदा-धर्मा के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता है। इससे पहले भी रिंदा के इशारे पर काम करने वाले कई गुर्गों को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस नेटवर्क के तार सीमा पार पाकिस्तान से जुड़े हैं, जहां से आतंकियों को ट्रेनिंग और फंडिंग मिलती है। अमृतसर पुलिस अब ओंकार से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के बीरभूम में गैंगवार का तांडव, बम विस्फोट में गई 2 जानें, इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूएपीए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उसके मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था और कौन-कौन उसके साथ साजिश में शामिल था।
Amritsar babbar khalsa terrorist arrested six pistols seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














