-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Accused Of Murdering Colleague In Maharashtras Thane Arrested From Jammu And Kashmir
Mumbai News: ठाणे में सहकर्मी की हत्या कर हुआ था फरार, पुलिस ने आरोपी को जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक फैक्टरी में अपने सहकर्मी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया है।

आरोपी को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक फैक्टरी में अपने सहकर्मी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस मामले के संबंध में जानकारी दी। आरोपी सबीर रहमतुल्ला अंसारी (21) बिहार के पूर्वी चंपारण का निवासी है तो वही मृतक नीरज कुमार गोपीनाथ विश्वकर्मा उम्र 40 उत्तर प्रदेश के उन्नाव का निवासी था।
निजामपुरा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विश्वास डागले ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि भिवंडी शहर के खोनी ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित फैक्टरी में दोनों सहकर्मी के तौर पर काम करते थे। आरोपी सबीर ने 4 फरवरी को पीड़ित का वेतन के पैसे लूट लिए और उसके सिर पर हथौड़े से वार कर जानलेवा हमला बोल दिया। इसके बाद सबीर गांव से फरार हो गया।
हत्या कर हुआ था फरार
इस बीच गंभीर रूप से घायल नीरज कुमार को मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 18 फरवरी को उसकी मौत हो गई। एक गवाह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली भाग गया, जिसके बाद एक विशेष पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना हुई, लेकिन जब तक टीम दिल्ली पहुंची, आरोपी हाथ नहीं लगा क्योंकि वह वहां से फरार हो चुका था।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में घायल
फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकर की सहायता
पुलिस ने जांच में सहायता के लिए रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज देखे और आरोपी का मोबाइल फोन ट्रैक किया। अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे पुलिस के साथ समन्वय में मामले की जांच करते समय, जांच टीम को पता चला कि आरोपी जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेन में चढ़ा था।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मिला सबीर
इस जानकारी के आधार पर और तकनीकी विश्लेषण से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से उसे अनंतनाग के लाल चौक स्थित एक बेकरी से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और 29,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को भिवंडी लाकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Accused of murdering colleague in maharashtras thane arrested from jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














