सिक्किम में 13 साल की किशोरी से रेप
गैंगटोक: देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार को जल्द ही ठोस कदम उठाना पड़ेगा। सिक्किम में 13 वर्षीय किशोरी के साथ कई माह तक रेप की घटना का मामला सामने आया है। ग्यालशिंग जिले में किशोरी के साथ 8 आरोपियों ने कई माह तक डरा-धमका कर रेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से चार नाबालिग हैं।
सिक्किम में नाबालिग से रेप की घटना में एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। यहां 8 लड़कों ने एक किशोरी के साथ कई माह तक धमका कर रेप की घटना को अंजाम दिया है। बाल कल्याण समिति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और आठों आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।
स्कूल में काउंसलिंग के दौरान खुलासा
पुलिस ने बताया कक्षा में एक छात्रा काफी कमजोर और बीमार दिखने लगने पर स्कूल में उसकी काउंसलिंग की गई तो रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी सामने आई। नाबालिग छात्रा ने बताया कि उसके क्षेत्र की महिला ने उसे काम में मदद करने के बहाने घर में बुलाया था। फिर वह उसके पास अक्सर जाने लगी। आरोप है कि महिला ने ही कथित तौर पर उसे यौन संबंध बनाने के मजबूर किया। इस घिनौने कृत्य में महिला का पति भी शामिल था। इसके साथ ही दो अन्य पुरुषों को भी लाकर उसका यौन शोषण किया जाने लगा। और उसे कुछ पैसे देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी गई।
क्राइम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
चार नाबालिगों के नाम भी बताए जिन्होंने किया रेप
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने में चार नाबालिग लड़के भी शामिल थे। उनके नाम भी पीड़िता ने पुलिस को बताए। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के साथ दो पुरुषों को गिफ्तार करने के साथ चार अन्य नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में ले लिया है। लड़की को फिलहाल बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है जहां उसके इलाज कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।