24 नवंबर को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक, सरकार ने घोषित की सार्वजनिक अवकाश

Chhattisgarh Public Holiday: दिवाली, भाई दूज और छठ पर्व की छुट्टियों के बाद अब 24 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। गुरुनानक देव जयंती को लेकर सरकार ने सावर्जनिक अवकाश की घोषणा की है।
Public Holiday chhattisgarh, chhattisgarh news,
गुरुनानक देव जयंती पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 24 नवंबर को मनाई जाएगी गुरुनानक देव जयंती।

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की है सार्वजनिक अवकाश।

  • दिवाली, भाई दूज और छठ पर्व के बाद गुरुनानक देव जयंती की छुट्टी।

  • रायपुर के अलावा अन्य जिलों में कई जगह होंगे कार्यक्रम।

24 November Public Holiday In Chhattisgarh: नवंबर के आखिरी सप्ताह में एक और सार्वजनिक अवकाश मिलने वाला है। दिवाली, भाई दूज और छठ पर्व की छुट्टियों के बाद अब 24 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तरों और बैंकों में भी छुट्टी रहेगी। ऐसे में स्कूली बच्चों को एक दिन और मौज करने का मौका मिलेगा। वहीं सरकारी अवकाश से कामकाज भी प्रभावित होंगे। ऐसे में सरकारी दफ्तर से जुड़े कुछ काम निपटाने की सोज रहे है तो आपको अपनी योजना बदलनी पड़ेगी।

Public Holiday chhattisgarh, chhattisgarh news,
सक्ती में भीषण सड़क हादसा, राम भजन गाने जा रहे शिक्षक समेत 3 लोगों को बस ने कुचला, आरोपी ड्राइवर फरार

छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

गुरु नानक देव जयंती सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन आता है। सिख समुदाय के लोग इस दिन गुरुद्वारों में विशेष अरदास, कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। कई जगह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं और लंगर का आयोजन होता है, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं।

Public Holiday in chhattisgarh, chhattisgarh news,
गुरुनानक देव जयंती पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश(सोर्स- सोशल मीडिया)

छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

छत्तीसगढ़ सरकार के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में गुरु नानक जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते मंगलवार को प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी।

Public Holiday chhattisgarh, chhattisgarh news,
CGPSC 2021 की होनहार आंचला गिरी निकली रिश्वतखोर अफसर, सरकार ने की कार्रवाई, जानिए पूरा प्रोफाइल

नवंबर की आखिरी छुट्टी कल

नवंबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों के नाम रहा। दिवाली, भाई दूज, छठ और देवउठनी पर्व के चलते स्कूलों में बच्चों को लगातार कई दिनों तक अवकाश मिला। अब महीने के आखिरी सप्ताह में गुरु नानक जयंती की छुट्टी मिलने जा रही है। 24 नवंबर का यह अवकाश नवंबर महीने की आखिरी प्रमुख सार्वजनिक छुट्टी होगी। इसके बाद दिसंबर में अगली छुट्टियों का इंतजार रहेगा।

नगर कीर्तन में आस्था का सैलाब

गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व का उल्लास रविवार को राजधानी की सड़कों पर छलका। स्टेशन रोड गुरुद्वारा से पंजप्यारों की अगुवाई में फूलों से गुरुग्रंथ साहिब की सवारी के साथ नगर कीर्तन में आस्था का सैलाब निकला। कई जगहों पर गतका दल ने शौर्य प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन की भव्यता ऐसी कि स्टेशन रोड से 5 घंटे में तेलीबांधा स्थित बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। नगर कीर्तन के पीछे सफाई वाहन में कचरा डालने में सेवादार जुटे रहे।

वाहनों में गुरबाणी कीर्तन और झांकियां, गतका टीम द्वारा करतब के बीच लंगर सेवा को प्रदर्शित करती झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके माध्यम से गुरु नानक देव जी के संदेश नाम जपो, किरत करो, वंड छको और मानवता की निःस्वार्थ सेवा का संदेश दिया गया। प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को खालसा स्कूल परिसर में गुरुवाणी कीर्तन का विशेष दीवान सजेगा।