- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Dead Simit Khakha Returns Alive After 61 Days In Chhattisgarh 5 Friends Are Serving Jail Term For Murder
‘कातिलों’ को जेल और ‘लाश’ का अंतिम संस्कार, 61 दिन बाद जिंदा लौटा आया शख्स; दिमाग घुमा देगी ये खबर!
Crime News: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वास्तविक मृतक की पहचान के लिए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है। फिलहाल यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं
- Written By: मनोज आर्या

Chhattisgarh Murder Mistry: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जा रहा है। ये ऐसा मामला है जो पुलिस जांच, न्यायिक प्रक्रिया और पूरे सिस्टम के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। दरअसल, जिस सीमित खाखा नामक युवक को पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसकी हत्या का केस सुलझा लिया गया था। अब वही युवक अचानक जिंदा हालत में थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर वो बोला- साहब, मैं जिंदा हूं। मेरी हत्या नहीं हुई है। यह सुनते ही पुलिस अधिकारियों, परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए।
इस कहानी की शुरुआती 22 अक्टूबर से होती है। जब पुरनानगर-बालाछापर मार्ग के तुरीटोंगरी जंगल में एक युवक की अधजली लाश गड्ढे में पड़ी मिली थी। चेहरा और शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की हत्या हुई है। सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 103(1) और 238(क) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
क्या है यह पूराम मामला?
पुलिस जांच में यह सामने आया कि सीमित खाखा मजदूरी के लिए झारखंड गया था। उसके साथ गए अन्य युवक लौट आए, लेकिन सीमित वापस नहीं आया। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को सीमित अपने साथियों के साथ जशपुर लौटा था। बांकी नदी पुलिया के पास शराब पार्टी के दौरान कमीशन को लेकर विवाद हुआ, जिसमें रामजीत राम ने चाकू से और विरेंद्र राम ने लोहे की रॉड से हमला किया। आरोप लगा कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंककर पेट्रोल डालकर जला दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘दाऊद से कनेक्शन और अब बहू का उत्पीड़न’, मीरा-भाइंदर की लेडी डॉन के परिवार पर FIR
सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, जानें फायदे
जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO
यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त
मर्डर के जुर्म में 5 लोगों को जेल
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने अधजली लाश की पहचान सीमित की मां, पिता और भाई ने सीमित खाखा के रूप में की। पुलिस ने फॉरेंसिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ रिक्रिएट करवाया। आरोपियों के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज हुए, जहां उन्होंने हत्या की वारदात कबूल भी की। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई। इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जब खुद चलकर थाने पहुंचा शख्स
शनिवार, 20 दिसंबर की रात वह मोड़ आया जिसने पूरी कहानी उलट कर रख दी। ग्राम पंचायत सिटोंगा की सरपंच कल्पना खलखो के साथ सीमित खाखा खुद सिटी कोतवाली थाना पहुंच गया। सरपंच के अनुसार, सीमित झारखंड से आने वाली बस से उतरा था। एक ऑटो चालक ने उसे पहचान लिया और सूचना दी कि जिस युवक की हत्या के आरोप में लोग जेल में हैं, वही युवक जिंदा सामने है।
पुलिस को सीमित ने बताया कि रांची पहुंचने के बाद वह साथियों से बिछड़ गया और गिरिडीह जिले के सरईपाली गांव में खेतों में मजदूरी करने लगा। उसके पास मोबाइल नहीं था, इसलिए किसी से संपर्क नहीं हो सका। क्रिसमस से पहले घर लौटते ही यह सनसनीखेज सच्चाई सामने आई।
फिर जो शव मिला था, वो किसका?
सीमित के जीवित मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि जंगल में मिली अधजली लाश आखिर किसकी थी? एसडीओपी चंद्रशेखर परमा का कहना है कि पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया था, जैसे कि पहचान, बयान और रिकॉर्डिंग। अब नए सिरे से जांच शुरू की गई है और आरोपियों की अस्थायी रिहाई की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
ये भी पढे़ं: नमो भारत ट्रेन में ‘गंदी हरकत’ पड़ी भारी! कपल पर FIR दर्ज, पुलिस ने कहा- वायरल वीडियो से होगी पहचान
इस मामले पर अधिकारियों ने क्या कहा?
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वास्तविक मृतक की पहचान के लिए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है। फिलहाल यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सिस्टम की सबसे जटिल पहेली बन चुका है, जिसे मरा मानकर इंसाफ की कहानी लिखी गई, वह जिंदा है और जो सच में मरा, उसकी पहचान अब भी अंधेरे में है।
Dead simit khakha returns alive after 61 days in chhattisgarh 5 friends are serving jail term for murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भैरव: नाम नहीं परिणाम! भारतीय सेना ने लॉन्च की नई बटालियन, पोस्ट किया वीडियो, अमिताभ बच्चन का भी जिक्र
Feb 16, 2026 | 12:22 PMतमन्ना से सारा-श्रीनिधि तक…महाशिवरात्रि पर ईशा सेंटर में जमकर थिरकीं, वायरल वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार
Feb 16, 2026 | 12:17 PMमुंबई से सैन्य ठिकानों तक ‘हे’ की आपूर्ति में वेस्टर्न रेलवे की अहम भूमिका, करोड़ों का राजस्व
Feb 16, 2026 | 12:17 PMरहमान सरकार में हिन्दू नेता को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, बांग्लादेश के लोकतंत्र में पहली बार बनेगा मंत्री
Feb 16, 2026 | 12:17 PMनासिक-त्र्यंबक मार्ग फोरलेन, कुंभ से पहले बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर फैसला; 154 किमी का विस्तार
Feb 16, 2026 | 12:12 PMप्रॉपर्टी टैक्स वसूली में बीएमसी का दोहरा रवैया? निजी डिफॉल्टरों पर सख्ती, सरकारी बकायों पर नरमी
Feb 16, 2026 | 12:06 PMRamadan 2026: क्या आपने चुनी अपनी इफ्तार ड्रेस? आउटफिट के साथ मेकअप में न करें ये गलती
Feb 16, 2026 | 12:01 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














