-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh Raipur Nude Party Busted Organizers Detained High Profile Event
छत्तीसगढ़ में लाखों खर्च कर नंगे नाचने का शौक, अमीरजादों की न्यूड पार्टी पर गिरी गाज; 6 हिरासत में
- Written By: सौरभ शर्मा
Chhattisgarh की राजधानी रायपर में एक हाई-प्रोफाइल समारोह में युवक-युवतियों को न्यूड पार्टी में शामिल होने के लिए पोस्टर के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा था। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया।

छत्तीसगढ़ में 'न्यूड पार्टी' का भंडाफोड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ आयोजित करने की एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। एक वायरल पोस्टर के जरिए युवक-युवतियों को नग्न पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा था। इस मामले के सामने आते ही रायपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में आयोजकों समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इस हाई-प्रोफाइल पार्टी को फिलहाल रद्द कर दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इस गुप्त पार्टी को ‘अजनबी पार्टी’ (स्ट्रेंजर पार्टी) का नाम भी दिया गया था, जिसकी एंट्री फीस 40,000 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई थी। कुछ अमीर जोड़ों द्वारा इसके लिए एक लाख रुपये तक की पेशकश करने की भी खबरें हैं। पार्टी को इतना गोपनीय रखा गया था कि इसका पता केवल पंजीकृत सदस्यों को ही कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले बताया जाना था। पार्टी में शराब और अवैध ड्रग्स की उपलब्धता की भी आशंका जताई जा रही है, साथ ही यहां मोबाइल फोन ले जाने पर भी पूरी तरह से पाबंदी थी।
ड्रग्स कार्टेल और बाहरी कलाकारों से जुड़े तार
रायपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है, जिनका संबंध हाइपर क्लब और एसएस फार्म से बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि आयोजक किसी बड़े ड्रग्स कार्टेल का हिस्सा हो सकते हैं, जो ऐसी हाई-प्रोफाइल पार्टियों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से पता चला है कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई और बैंगलोर से भी कलाकारों को बुलाया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं और अन्य गिरफ्तारियों की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
लोहगढ़ हत्या कांड में नया मोड़, सिया के भाई से पूछताछ; मोबाइल चैट्स से खुल सकते हैं कई राज
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
Ketan Agarwal Murder Case: सबूत मिटाने से भाई साहिल की पूछताछ तक, खुल गए सिया गोयल और चेतन चौधरी के सारे राज
वर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
यह भी पढ़ें: ECI ने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाला! EX CEC कुरैशी की आयोग को चेतावनी; आरोपों को हल्के में न लें
सांस्कृतिक हमले पर गरमाई सियासत
इस घटना ने प्रदेश में राजनीतिक भूचाल भी ला दिया है। कई लोग इसे पश्चिमी देशों की ‘अभद्र संस्कृति’ को रायपुर में थोपने की कोशिश बता रहे हैं। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने कहा है कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ऐसी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा शासन पर निशाना साधते हुए इसे शर्मनाक बताया। दूसरी ओर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कांग्रेस को इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह दी है।
Chhattisgarh raipur nude party busted organizers detained high profile event
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Jun 27, 2026 | 11:48 AMसेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
Jun 27, 2026 | 11:44 AMBharat Tiwari Encounter केस में मोतिहारी पुलिस के कॉन्सटेबल सस्पेंड, खुद को बताया था भरत तिवारी का भाई
Jun 27, 2026 | 11:43 AMसना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
Jun 27, 2026 | 11:39 AMमुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
Jun 27, 2026 | 11:36 AMनागपुर में मानसून संकट! महावितरण के ठेकेदारों की 1 जुलाई से हड़ताल; बत्ती गुल हुई तो दुरुस्ती में होगी दिक्कत
Jun 27, 2026 | 11:34 AMपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
Jun 27, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














