- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh Accident Mazda Collides With Trailer In Raipur Many People Killed Injured
Raipur Accident: रायपुर में माजदा ने ट्रेलर को मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत, कई घायल
- Written By: प्रिया जैस
Raipur Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। छठी कार्यक्रम से लौट रही माजदा ने ट्रेलर को टक्कर मार दी, जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया।

रायपुर में हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज तड़के भीषण हादसा हो गया, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के रायपुर में छठी कार्यक्रम से लौट रही माजदा ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, खरोरा के बाना गांव में चौथिया से वापस आते हुए बंगोली में ये हादसा हुआ। माजदा गाड़ी चटोद जाने के दौरान रायपुर से आ रही ट्रेलर से टकरा गई।
इसमें एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। इस हादसे की जानकारी देते हुए रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया, “चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”
रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने दी जानकारी
इसमें एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबेनली घाट या मौत का कुआं? 8 साल में 80 से ज्यादा मौतें; आखिर क्यों इस रास्ते पर काल बन जाते हैं मोड़
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में बड़ा हादसा, पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड, 4 जवान घायल
Fire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Raipur SP Lal Ummed Singh said, “… Some people from village Chataud had gone to Bana Banarasi to participate in the Chatthi program. They were returning after the program was over… During this, an accident happened near Raipur-Balodabazar… https://t.co/F7IzlhKam3 pic.twitter.com/Bkj7Q3uuVy — ANI (@ANI) May 12, 2025
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इस घटना में कई लोग घायल हुए है, जिन्हें तत्काल रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
Chhattisgarh: A tragic road accident near Raipur in Kharora killed 13 villagers, including women and children, when their Mazda vehicle collided with a trailer. Several were injured. Authorities, including senior police and medical staff, are overseeing rescue and treatment… pic.twitter.com/McK44A0wy5 — IANS (@ians_india) May 12, 2025
रायपुर के पास खरोरा में इस दुखद सड़क हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 13 ग्रामीणों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल है। वरिष्ठ पुलिस और चिकित्सा कर्मचारियों सहित अधिकारी बचाव और उपचार प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं।
Chhattisgarh accident mazda collides with trailer in raipur many people killed injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














