-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Bjp Is Protecting The Owners Of Mahadev App Said Bhupesh Baghel After Cbi Raid
CBI की छापेमारी पर भूपेश बघेल का पहला रिएक्शन, बोले- भाजपा दे रही ‘महादेव’ के सट्टेबाजों को संरक्षण
- Written By: Saurabh Pal
भूपेश बघेल के परिसरों सहित कई स्थानों पर कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले के सिलसिले में सीबीआई के छापों के एक दिन बाद उन्होंने भाजपा पर संदिग्ध ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच और उसके प्रवर्तकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

भूपेश बघेल(फोटो- सोशल मीडिया)
रायपुरः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिसरों सहित कई स्थानों पर कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले के सिलसिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के छापों के एक दिन बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संदिग्ध ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच और उसके प्रवर्तकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बघेल ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार (2018-2023) ने इस मुद्दे का खुलासा किया था और ऐप के खिलाफ कार्रवाई की थी।
उन्होंने कहा कि महादेव सट्टेबाजी ऐप को भाजपा का संरक्षण है। भाजपा नहीं चाहती महादेव ऐप पर कार्रवाई हो। हमने अपनी सरकार के दौरान महादेव ऐप पर कार्रवाई की थी, इसलिए हमारे परिसरों पर छापेमारी की गयी। बघेल ने कहा कि बार बार सूचना और सबूत मिलते हैं कि महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में मजे से रह रहे हैं। ईडी ने छत्तीसगढ़ के अखबारों में झूठी ख़बर छपवाई कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सच यह है कि कुछ ही दिनों बाद ये दोनों दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा के जजमान बने प्रवचन सुनते पाए गए।
बघेल ने आरोप लगाया कि हमने महादेव ऐप के खिलाफ मार्च 2022 में पहली प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन आज भी महादेव ऐप का संचालन हो रहा है और कारोबार मजे से बढ़ता जा रहा है। ज़ाहिर है कि महादेव ऐप चालू है और उसके दोनों संचालक स्वतंत्र घूम रहे हैं। महादेव ऐप और उसके संचालकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का संरक्षण प्राप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के रूप में मैंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए और मार्च 2022 में पहला मामला दर्ज हुआ। इसके बाद एक एक करके कम से कम 74 मामले दर्ज हुए, 200 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए, दो हज़ार से अधिक बैंक खातों पर रोक लगी तथा सैकड़ों उपकरण जब्त किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात पुलिस अधिकारियों और खुफिया विभाग की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका थी। बघेल ने कहा दिसंबर 2022 में हमने ऑनलाइन सट्टे पर रोक लगाने के लिए विधानसभा में जुआ एक्ट में संशोधन किया। हमारी ओर से दर्ज मामले और आंध्र प्रदेश में दर्ज एक मामले के आधार पर ही ईडी ने मामला अपने हाथ में लिया। हमने ही गूगल प्ले स्टोर से महादेव ऐप को हटवाया। हमारी पुलिस ने ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को महादेव ऐप के संचालकों की गिरफ्तारी में सहयोग का पत्र लिखा। इसके बाद जून, 2023 को गृह मंत्रालय ने लुक आउट नोटिस जारी किया।
Bjp is protecting the owners of mahadev app said bhupesh baghel after cbi raid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













