सरकारी नौकरी का मौका : UPSC में 462 पदों पर निकाली गई भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
यूपीएससी की ओर से 462 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। कैंडिडेटअधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
यूपीएससी में 462 पदों पर निकाली गई भर्तियां
करिअर डेस्क: यदि आप सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो तैयार हो जाइए। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रेजुएट युवाओं के लिए 462 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कैंडिडेट 3 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे और निर्धारित तिथि के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट 4 जुलाई तक आवेदन फॉर्म को प्रिंट कर सकते हैं।
यूपीएससी की ओर से निकाली गई भर्तियों में उप अधीक्षक बागवानी विशेषज्ञ, कंपनी अभियोजक, सहायक निदेशक, उप वास्तुकार, विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर, उप सहायक निदेशक (गैर-चिकित्सा) और उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (तकनीकी) सहित पदों पर आवेदन लिए जाएंगे। सभी के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। यूपीएससी की यह भर्ती लेवल-8 पे-मैट्रिक्स के तहत होगी जिसमें सेलेक्ट किए गए कैंडिडेट को प्रारंभिक वेतन के रूप में करीब 47,600 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन के लिए जरूरी
आवेदन के लिए न्यूतनतम आयु
स्वास्थ्य ही नहीं करिअर के लिए भी योग बेहतर विकल्प, जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं भविष्य
सम्बंधित ख़बरें
RRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान
PSUs में डायरेक्टर नौकरी का मौका… GATE 2027 का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरा प्लान
नवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह
Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
कैंडिडेट ऐसे करें अप्लाई
- कैंडिडेट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक करें।
- फिर कैंडिडेट मोबाइल या ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगी गई जानकारी भरने के साथ डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फीस जमा करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन सबमिट कर दें और उसका PDF प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
