इंजीनीयरों के लिए निकली सरकारी नौकरियां, जानें भर्ती से जुड़ी सभी जरुरी बातें, अभी करें अप्लाई

UPSC ESE 2025 Registration: इंजीनियरिंग की है और सरकारी नौकरी तलाश कर रहे है, तो ये मौका बिल्कुल मत खोना। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 (UPSC ESE 2025) का अधिसूचना जारी की है। जानिए इससे जुड़ी खास बातें साथ ही कहां औक कैसे करें अप्लाई।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 अधिसूचना जारी।
इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: अगर आप इंजीनीयर की पढ़ाई कर चुके है और सरकारी नौकरी करना चाहते है, तो आपके लिए आ गया है एक सुनहरा मौका। इंजीनियरिंग कर चुके अभ्यर्थीयों के लिए नई नौकरी निकली है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 (UPSC ESE 2025) का अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के साथ ही इन पदों के लिए आवेदन भी शुरू हो गए है। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। साथ ही इस पद से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते है।

इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के जरिए इस पद के लिए कुल 232 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है, इसलिए इस पद के लिए इच्छुक दावेदार जल्द-से-जल्द इस पद के लिए आवेदन कर दें। इसके लिए जान लिजिए आवेदन के लिए खास जरुरी बातें।

आवेदन के लिए योग्यता

इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनीयरिंग की डिग्री होना जरुरी है। इस अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवश्यक है।

अगर आवेदन के लिए आयु सीमा की बात करें तो इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए साथ ही 30 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवाार इस पद के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। इस पद के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा पर छूट दी गई हैं।

आवेदन फीस

इस भर्ता के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फीस भी भरना होगा। इस पद के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को आवेदन के लिए कोई भुगतान नहीं करना है।

कैसे करें अप्लाई

  1. UPSC ESE 2025 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद इस पोर्टल पर फोन नं, ईमेल आईडी भर कर रजिस्टर करें।
  3. इसके बाद आवेदन के लिए जरुरी जानकारी भर कर फॉर्म फील करें।
  4. आवेदन के साथ पूछे गए दस्तावेजों को अच्छी से स्कैन कर अपलोड करें।
  5. आखिर में फीस जमा कर के फॉर्म को सब्मिट कर दें।

चयन प्रक्रिया

इस पद के लिए उम्मीदवारों का तीन चरणों में चयन किया जाएगा। पहले उम्मीदवारों को दो परीक्षाओं से गुजरना होगा। उसके बाद इंटरव्यू राउंड लिया जाएगा। पहली परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को ही मेन्स परीक्षा में जाने का मौका मिलेगा और जो उम्मीदवार मेन्स में पास होगे उन्हें आयोग द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इस भर्ती से जुड़ी और जानकारी और अपडेट्स के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com