- Hindi News »
- Career »
- Ctet December 2024 Primary And Junior Level Exam Apply Now
CTET दिसंबर 2024 के लिए सीबीएससी ने किया नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें अप्लाई
- Written By: प्रिया जैस
शिक्षक बनने के लिए उत्सुक आवेदकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2024 दिसंबर परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक आवेदक इसके लिए अभी से आवेदन कर सकते है।

सीटीईटी परीक्षा (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नवभारत डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2024 दिसंबर परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक आवेदक इसके लिए आवेदन कर सकते है। दिसंबर में होने वाली इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए ctet.nic.in इस ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल लेवल पर किया जा रहा है।
साल में दो बार परीक्षा
जानकारी के लिए बताते चले कि, सीबीएससी की ओर से CTET परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहली परीक्षा जून में होती है और दूसरी परीक्षा दिसंबर में रखी जाती है। इस में दो पेपरों के लिए परीक्षा रखी जाती है। इसका पहला पेपर क्लास 1 से 5वीं तक शिक्षक पात्रता के लिए होता है। इसका दूसरा पेपर 6वीं से 8वीं तक के शिक्षक पात्रता के लिए रखा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL फाइनल में चोरी हुआ विदेशी फैन का iPhone, अलीगढ़ पुलिस ने ढूंढकर लौटाया; विदेशी यूट्यूबर बोला- धन्यवा
नौकरीपेशा लोगों की चांदी, 11.2% तक बढ़ेगी सैलरी! जानिए किस सेक्टर में होगी बंपर सैलरी हाइक
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
पानी की टंकी में निकले 27 सांप! हरिद्वार का खौफनाक नजारा देख उड़ गए लोगों के होश
परीक्षा देने के लिए योग्यता
सीबीएससी द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार पेपर 1 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 50% या उससे अधिक नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरुरी है। इसके अलावा पेपर 2 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 50% से ज्यादा नंबरों के साथ ग्रेजुएशन या ऐसी ही उच्च स्तर की डिग्री होना जरूरी है।
परीक्षा के लिए आयु सीमा
CTET 2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा इस परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस पद से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
कितना होगा आवेदन शुल्क
CTET 2024 की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क भी भरा जाना है। इसके लिए अगर आप सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी से है और अगर दोनों पेपरों के लिए अप्लाई करना चाहते है तो इसके लिए 1200 रुपये शुल्क भरना होगा और अगर पेपर 1 के लिए आवेदन कर रहे है तो 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें- कोंकण रेलवे ने गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के युवाओं के लिए निकाली बंपर भर्तियां, अभी करें अप्लाई
इसके अलावा एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवार पेपर 1 देना चाहते है तो आवेदन शुल्क 500 रुपये है और अगर दोनों पेपरों के लिए अप्लाई करना चाहते है तो आवेदन शुल्क 600 रुपये जमा करना होगा।
आवेदन की प्रक्रिया
- CTET 2024 के पेपर के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद दिए हुए ऑनलाइन आवेदन लिंक रक क्लिक करें।
- इसके बाद पूछी गई जरुरी जानकारी फॉर्म में फील करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद जरुरी जस्तावेजों को सही तरह से स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा कर दें।
यह भी पढ़ें- SBI में निकली बंपर भर्तियां, 1497 पदों के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
CTET 2024 परीक्षा तारीख
CTET 2024 की परीक्षा की तारीख 1 दिसंबर 2024 रखी गई है। ये परीक्षा दो पालियो में होगी। पहली पाली में पेपर 2 की परीक्षा होगी जोकि सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके अलावा दूसरी पाली में पेपर 1 होगा जोकि दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा।
परीक्षा से जुड़ी और किसी जानकारी के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें।
Ctet december 2024 primary and junior level exam apply now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL फाइनल में चोरी हुआ विदेशी फैन का iPhone, अलीगढ़ पुलिस ने ढूंढकर लौटाया; विदेशी यूट्यूबर बोला- धन्यवा
Jun 09, 2026 | 08:55 PMनौकरीपेशा लोगों की चांदी, 11.2% तक बढ़ेगी सैलरी! जानिए किस सेक्टर में होगी बंपर सैलरी हाइक
Jun 09, 2026 | 08:53 PMब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
Jun 09, 2026 | 08:48 PMपानी की टंकी में निकले 27 सांप! हरिद्वार का खौफनाक नजारा देख उड़ गए लोगों के होश
Jun 09, 2026 | 08:34 PMसत्या आज रिलीज होती तो भी ब्लॉकबस्टर होती, Manoj Bajpayee ने बताया कैसे फिल्म ने बदल दी हिंदी सिनेमा की दिशा
Jun 09, 2026 | 08:33 PM3 घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में, 11,500 फीट की ऊंचाई पर भारत ने रचा इतिहास, PHOTOS में देखें जोजिला टनल
Jun 09, 2026 | 08:29 PMGayatri Jayanti 2026: गायत्री जयंती 2026 की आ गई सही तिथि, यहां जानिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Jun 09, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM










