UP Rojgar Mela 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 6000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
UP Job Fair : उत्तर प्रदेश रोजगार संगम के तहत विभिन्न जिलों में रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा। 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए 6000 से अधिक पदों पर भर्ती।
- Written By: हितेश तिवारी
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला (फोटो - गूगल इमेज)
UP Jobs 2026 : उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यालय ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जिलों में रोजगार मेला 2026 आयोजित करने की घोषणा की है। इस रोजगार मेले के जरिए 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
खास बात यह है कि इसमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग और एमबीए जैसे विभिन्न शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। अग्निवीर सेवा पूरी कर चुके युवा भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। भर्ती मुख्य रूप से निजी कंपनियों और संविदा आधारित पदों के लिए की जाएगी, जहां योग्य उम्मीदवारों को सीधे रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
6000 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सेवायोजन एवं रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है और किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
राम भक्त रूठे! चढ़ावा चोरी के बाद अयोध्या में सन्नाटा, 80% तक कारोबार ठप; 51 हजार देने वाले चढ़ा रहे सिर्फ ₹51
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु संबंधित कंपनी और पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ भी मिलेगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
ये खबर भी पढ़ें : UGC Scholarship 2026: इकलौती बेटी को PG पढ़ाई के लिए मिलेंगे ₹72,400, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
यूपी के विभिन्न जिलों में आयोजित होगा रोजगार मेला
रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा। अयोध्या में 12 जून, बहराइच में 11 और 12 जून, जरवल और फखरपुर में 9 और 10 जून, बागपत में 11 जून, कानपुर देहात में 11 जून, मुरादाबाद में 10 जून, भदोही में 9 जून और महोबा में 8 जून को रोजगार मेला आयोजित होगा।
इसके अलावा अन्य जिलों की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपने जिले में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भाग लेकर नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
