UP पुलिस SI के 4543 पदों पर भर्ती का अवसर, इस तारीख से पहले करें आवेदन
UP SI Recruitment Last Date: उत्तर प्रदेश में एसआई की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया वे 11 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
UP पुलिस एसआई भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दारोगा के लिए आवेदन जल्द बंद होने वाले हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किया है वह जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि यूपी पुलिस एसआई के 4543 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन 12 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। एसआई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है।
यूपी द्वारा सब इंस्पेक्टर के लिए कुल 4242 पद पर भर्ती की जाएगी। सब इंस्पेक्टर महिला के लिए 106, प्लाटून कमांडर के लिए 135 और एसआई/प्लाटून कमांडर (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के लिए कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन के लिए शारीरिक योग्यता
इसके लिए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा पास करना होगा। जिसमें जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए हाइट 16 सेमी और चेस्ट 79-84 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग के लिए चेस्ट 160 सेमी है। महिला वर्ग के अभ्यर्थी के लिए चेस्ट 152 सेमी और वजन 40 किलो निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पुरुषों को 4.8 किमी की रेस 28 मिनट और महिलाओं को 2.4 किमी की रेस 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Haryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को नियमों के तहत ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- BEML Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 243 पदों पर निकली भर्ती
इस तरह करें आवेदन
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा क्योंकि इसके लिए ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना होगा।
- इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद यूपी पुलिस एसआई रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगइन करें।
- अब फॉर्म मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
