BEML Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 243 पदों पर निकली भर्ती

BEML Vacancy 2025: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में सिक्योरिटी गार्ड, स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि 10वीं पास भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
BEML Recruitment 2025
Published on
Updated on

BEML Recruitment 2025: भारत सरकार की कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है। जिसमें 10वीं तक पढ़े लिखे युवा भी आवेदन कर सकते हैं। बीईएमएल लिमिटेड को सिक्योरिटी गार्ड, फायर पर्सनल, फार्मासिस्ट, फायर सर्विस पर्सनल, मैनेजमेंट ट्रेनी, नर्स, एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर लोगों की आवश्यकता है। इसके लिए आवेदन 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं।

बीईएमएल भर्ती 2025 में कुल 243 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 27 पद एग्जीक्यूटिव्स, 100 पद मैनेजमेंट ट्रेनी, 12 पद फायर सर्विस पर्सनल, 44 पद सिक्योरिटी गार्ड, 10 पद स्टाफ नर्स, 4 पद फार्मासिस्ट और 46 पद नॉन एग्जीक्यूटिव्स के लिए निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षिण योग्यता तय की गई है।

बीईएमएल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मदीवार को 10वीं पास, आईटीआई, बीएससी, बीटेक/बीई, सीए, एमबीए/पीजीडीएम, एमए, पीजी डिप्लोमा, एम फिल /पीएचडी, एमएसडब्ल्यू जैसी डिग्री चाहिए। बता दें कि उम्मदीवार नौकरी के लिए 12 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कितना है आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आयु सीमा भी तय की गई है जिसके अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 29 साल और अधिकतम आयु 51 साल तक हो सकती है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड, फायर सर्विस पर्सनल, नॉन एग्जीक्यूटिव , स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट पदों के लिए 200 रुपए शुक्ल देना होगा। जो अभ्यर्थी एससी, एसटी और दिव्यांग हैं उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

बीईएमएल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए पूरी की जाएगी। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार वेतनमान मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
  • इसके बाद करियर सेक्शन में जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अब फॉर्म सबमिट करके भविष्य के लिए एक प्रति सुरक्षित रखें।

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड कंपनी में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यह मौका काफी अच्छा है। जहां वह अपनी योग्यता और शैक्षणिक डिग्री के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर कई लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com