Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका

Sambhal Violence: संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान समेत अन्य पर भड़काने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, अफवाह के कारण हिंसा हुई और मृतकों को लगी गोलियां पुलिस की नहीं थीं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 05, 2026 | 05:59 PM

संभल हिंसा (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Sambhal Judicial Commission Report: संभल हिंसा मामले में न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत कई लोगों की भूमिका का जिक्र किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे को लेकर मुस्लिम समुदाय में गलत जानकारी फैलाई गई, 24 नवंबर 2024 को मस्जिद के बाहर बड़ी भीड़ जुटी, फिर हिंसा भड़क गई। इस दौरान हुई पथराव, गोलीबारी और आगजनी में चार लोगों की मौत हुई थी।

पुलिस की गोली से नहीं हुई थी मौत

आयोग ने अरपनी रिपोर्ट में बताया कि मृतकों को लगी गोलियां पुलिस की नहीं थीं, हिंसा में 28 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिनमें सात को गोली लगी थी। उपद्रवियों ने पुलिस के हथियार और सामान लूटने की भी कोशिश की थी। आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी और संयमित बताया। आयोग ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अदालत के आदेशों के सम्मान और कानून के पालन पर जोर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

आवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग

UP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला

झारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल

नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण

24 नवंबर 2024 को हुई थी संभल हिंसा

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के अदालती सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पथराव और गोलीबारी की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उपद्रव के दौरान पुलिस के कई वाहनों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ भी की गई। घटना की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने अब अपनी 450 पन्नों की रिपोर्ट विधानसभा में पेश कर दी है, जिसमें इस हिंसा को पूर्व नियोजित साजिश बताया गया है।

मृतकों को लगी गोलियां पुलिस की नहीं थीं

न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों को लगी गोलियां पुलिस की नहीं थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में 28 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें सात को गोली लगी थी। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि उपद्रवियों ने पुलिस के हथियार और अन्य सामान छीनने की कोशिश की थी। रिपोर्ट में जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी, संतुलित और संयमित बताया गया है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अदालत के आदेशों का सम्मान करने और कानून का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना

रिपोर्ट में न्यायिक आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की है। आयोग के मुताबिक, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और समय रहते की गई संयमित कार्रवाई के कारण हालात पर जल्द काबू पा लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो मामला बड़े सांप्रदायिक दंगे का रूप ले सकता था। आयोग ने यह भी कहा कि उपद्रवी अपने साथ हथियार लेकर आए थे और पुलिस के हथियार छीनने की भी कोशिश की गई थी, ताकि तनाव को और बढ़ाया जा सके।

1978 के दंगों का भी किया गया उल्लेख

न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में संभल में 1978 में हुए दंगों का भी उल्लेख किया गया है। आयोग ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कई सुझाव दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत के आदेशों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और भीड़ के जरिए कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Sambhal violence judicial commission report mp ziaur rahman barq names

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Sambhal Violence
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.