Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Union Bank Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 1865 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका

Union Bank Apprentice Recruitment : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 1865 पदों पर भर्ती निकाली। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और चयनित अभ्यर्थियों को बैंकिंग अनुभव के साथ मासिक स्टाइपेंड।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 07, 2026 | 05:13 PM

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

Union Bank Apprentice Vacancy : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने युवाओं के लिए शानदार अवसर दिया है। बैंक ने अप्रेंटिस के 1865 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे भविष्य में स्थायी नौकरी पाने के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

देशभर के अलग-अलग राज्यों में पदों का वितरण किया गया है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में सबसे अधिक पद रखे गए हैं।

यूनियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1865 पदों पर भर्ती निकाली

राज्यवार पदों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 335 पद सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 196, तेलंगाना में 164, कर्नाटक में 131, मध्य प्रदेश में 116 और तमिलनाडु में 95 पद दिए गए हैं। बिहार, दिल्ली, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी अच्छी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं।

सम्बंधित ख़बरें

JNU MBA Admission 2026: जेएनयू में MBA दाखिले शुरू, CAT पास छात्रों के लिए बड़ा मौका

US Student Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों पर सख्ती, 4 साल बाद बढ़ेगी मुश्किल

पुणे मनपा में बढ़ा जनप्रतिनिधियों का दखल: सुरक्षा गार्ड भर्ती में ‘अपने लोगों’ को नौकरी दिलाने का दबाव

CUET UG 2026 Admit Card जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा शुरू

आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही डिग्री 1 अप्रैल 2022 के बाद की होनी चाहिए। जिस राज्य से आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है। आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : MPESB Recruitment: अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती 7 मई से शुरू, यहां करें सीधे अप्लाई- जानें पूरी प्रोसेस

एक साल की अप्रेंटिसशिप के दौरान मिलेगा मासिक स्टाइपेंड

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी, फिर स्थानीय भाषा परीक्षा और उसके बाद मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 944 रुपये रखा गया है, जबकि सामान्य और ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये शुल्क देना होगा।

एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 236 रुपये है। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 15,000 रुपये, शहरी क्षेत्रों में 18,000 रुपये और मेट्रो शहरों में 20,000 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Union bank apprentice recruitment 2026 apply online 1865 posts graduate jobs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 05:13 PM

Topics:  

  • Career News
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.