-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mpesb Hospital Assistant Recruitment 2026 1200 Posts Notification Apply Online
MPESB Recruitment: अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती 7 मई से शुरू, यहां करें सीधे अप्लाई- जानें पूरी प्रोसेस
- Written By: सजल रघुवंशी
MP Govt Jobs 10th Pass: MPESB ने अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 7 मई से शुरू होंगे आवेदन। जानें अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस।

प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) भोपाल ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत अस्पताल सहायक (गैर-कार्यकारी, चतुर्थ श्रेणी) के कुल 1200 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 324, ईडब्ल्यूएस के 120, एससी के 192, एसटी के 240 और ओबीसी के 324 पद शामिल हैं।
हॉस्पिटल असिस्टेंट के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए त्रुटि सुधार विंडो 7 से 26 मई तक सक्रिय रहेगी।
49 हजार तक होगी सैलेरी
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम योग्यता के रूप में हाई स्कूल/कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,500 से 49,000 रुपये के बीच प्रतिमाह होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
24 जून को होगी लिखित परीक्षा
एमपीईएसबी की ओर से ऑनलाइन लिखित परीक्षा 24 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच 2 घंटों के लिए आयोजित होगी। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। वहीं, परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर देने के लिए +1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर देने पर -0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
500 रुपये होगी परीक्षा की फीस
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 500 रुपए परीक्षा शुल्क और 60/20 रुपए एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क, मध्य प्रदेश के मूल निवासी (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए परीक्षा शुल्क और 60/20 रुपए एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क तय किया गया है। वहीं, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 20 रुपए परीक्षा शुल्क और 40 रुपए एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें: प्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
एमपीईएसबी की बेवसाइट के जरिए करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले साइंटिफिक ऑफिसर की भर्ती भी निकली हैं।
Mpesb hospital assistant recruitment 2026 1200 posts notification apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
Aug 05, 2026 | 03:02 PM6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














