Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, 2 जुलाई तक करें आवेदन

UKMSSB Nursing Officer Recruitment : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 16, 2026 | 08:02 PM

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिस भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Nursing Officer Vacancy : मेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-सी नर्सिंग ऑफिसर के कुल 196 पदों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड उम्मीदवारों को 6 और 7 जुलाई 2026 को आवेदन पत्र में सुधार का अवसर भी देगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत महिला नर्सिंग ऑफिसर के 157 और पुरुष नर्सिंग ऑफिसर के 39 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। महिला वर्ग में 126 पद डिग्री धारकों और 31 पद डिप्लोमा धारकों के लिए निर्धारित हैं, जबकि पुरुष वर्ग में 31 पद डिप्लोमा और 8 पद डिग्री धारकों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

NHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन परियोजना में 175 पदों पर भर्ती, ₹1.25 लाख तक मिलेगी सैलरी

Maha TET 2026 Postponed: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 28 जून को, आज से मिलेंगे एडमिट कार्ड

Telegram Ban: NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर लगाई रोक

UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही उत्तराखंड नर्सिंग एवं दाई परिषद या भारतीय नर्सिंग एवं दाई परिषद में पंजीकरण भी अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें : NHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन परियोजना में 175 पदों पर भर्ती, ₹1.25 लाख तक मिलेगी सैलरी

उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर पूरी की जाएगी। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें नर्सिंग विषय से 100 अंक और सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान तथा सामान्य अध्ययन से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र जमा करना होगा। यह भर्ती मेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।

Ukmssb nursing officer recruitment 2026 196 posts eligibility selection process apply online last date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Goverment Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.