Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल

Japan Viral Video : टोक्यो में रास्ता पूछने वाले एक पर्यटक को ऐसा अनुभव मिला जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। दो जापानी लड़कियां करीब 15 मिनट तक उनके साथ पैदल चलीं और सही ट्रेन तक पहुंचाया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 03, 2026 | 11:03 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Japanese Kindness : टोक्यो में रास्ता पूछने की एक छोटी-सी घटना सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रही है। इंस्टाग्राम पर @shufflewithakanksha नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में एक महिला ने बताया कि वह और उनका साथी शिबुया स्टेशन का रास्ता खोज रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद दो स्थानीय जापानी लड़कियों से मदद मांगी।

दोनों लड़कियां चाहतीं तो सिर्फ दिशा बता सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे करीब 15 मिनट तक उनके साथ पैदल चलीं और यह सुनिश्चित किया कि दोनों सही स्टेशन और सही ट्रेन तक सुरक्षित पहुंच जाएं। इस अनोखे अनुभव ने यात्रियों को भावुक कर दिया और उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में से एक बताया।

टोक्यो में दो जापानी लड़कियों ने की भारतीय महिलाओं की मदद

वायरल वीडियो में महिला कहती हैं कि उन्हें जापानी भाषा के केवल दो शब्द “सुमिमासेन” (माफ कीजिए) और “अरिगातो गोज़ाइमासु” (बहुत-बहुत धन्यवाद) ही आते थे। भाषा की बाधा के बावजूद दोनों लड़कियों ने केवल “गिन्ज़ा लाइन” शब्द समझा और बिना किसी हिचकिचाहट के मियाशिता पार्क से शिबुया स्टेशन तक उनके साथ चल पड़ीं। रास्ते भर वे मुस्कुराती रहीं, आपस में बातें करती रहीं और पर्यटकों को सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया।

सम्बंधित ख़बरें

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल

‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल

BIRAC Recruitment 2026: मैनेजर, प्रोग्राम ऑफिसर समेत 15 पदों पर भर्ती, 2.70 लाख तक मिलेगी सैलरी

महिला ने पोस्ट में लिखा कि उन्हें उन लड़कियों का नाम तक नहीं पता, लेकिन उन्होंने उन्हें सिर्फ रास्ता नहीं दिखाया बल्कि अपना समय, अपनापन और ऐसी याद दी जिसे वे जीवनभर नहीं भूलेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से उन लड़कियों तक पहुंचने में मदद की अपील भी की ताकि वह उनका ठीक से धन्यवाद कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें : बारिश के पानी में छिपा गड्ढा बना हादसे की वजह, बाइक समेत उछला कपल; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक VIDEO

जापानी लोगों की ईमानदारी और मददगार स्वभाव की तारीफ

यह वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोगों ने जापानी लोगों की ईमानदारी और मददगार स्वभाव की तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि जापान की असली खूबसूरती वहां के लोग हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसने भी जापान में ऐसा ही अनुभव किया था, जहां एक दुकान की कर्मचारी अपनी दुकान छोड़कर उसे रास्ता दिखाने चली गई थी।

दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद अब वह भी जापान घूमने जाना चाहता है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि इंटरनेट का असली मकसद दुनिया के ऐसे खूबसूरत और प्रेरणादायक पल लोगों तक पहुंचाना है। यही वजह है कि यह दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।

Tokyo japan girls help tourists walk to shibuya station heartwarming video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 11:03 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.