तेलंगाना में ड्राइवर और श्रमिक के 1743 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास ऐसे करें आप्लाई
TSLPRB Recruitment 2025: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से ड्राइवर और श्रमिक के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार कुल 1743 पदों आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
तेलंगाना भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
TSLPRB Vacancy 2025: तेलंगाना पुलिस भर्ती बोर्ड (TLSPRB) ने ड्राइवरों और श्रमिक पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। जो लोग इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TLSPRB की आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर सीधे लिंक देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2025 है। इस भर्ती अभियान के तहत कंपनी में 1743 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पुलिस में सरकारी नौकरी देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ड्राइवरों और श्रमिकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं और इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक खुली रहेगी।
ड्राइवर व श्रमिक पद के लिए योग्यता
ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1 जुलाई, 2025 तक एसएससी या राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, श्रमिक के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक/प्रशिक्षण योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई पूरा किया हो। जिसमें मैकेनिक, शीट मेटल/ एमवीबबी, फिटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन/ इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, कटिंग और सिलाई/ अपहोल्स्ट्री, मिलराइट मेकेनिक या अन्य संबंधित ट्रेड शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
ड्राइवर के पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 22 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। इसके अलावा 1 जुलाई 2025 तक राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एसएससी या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें:- डिस्टेंस लर्निंग के लिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटी, जहां जॉब के साथ कर सकते हैं पढ़ाई
कितना है आवेदन शुल्क
अगर आप तेलंगाना से हैं तो ड्राइवर पद के लिए एससी और एसटी उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 600 रुपए शुल्क जमा करना होगा। श्रमिक के पदों के लिए एससी और एसटी लोकल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए और अन्य उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए निर्धारित किया गया है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार राज्य की आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जा सकते हैं। आवेदन करते समय सभी दस्तावेज को सही से अपलोड जरूर करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
