बिहार में जूनियर इंजीनियर के 2 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

BTSC JE Vacancy 2025: बिहार सरकार द्वारा जूनियर इंजीनियर के कुल 2747 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द शुरू होने वाले हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
बिहार में जूनियर इंजीनियर के 2 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
बिहार जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BTSC JE Bharti 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। जूनियर इंजीनियर के कुल 2747 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिसके जरिए सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल डोमेन में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती होगी।

इन पदों पर निकली भर्ती

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 2591 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 86 पद और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 70 पद मिलाकर कुल 2747 पदों भर्ती की जाएगी। इन विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में 3 वर्ष की इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में बीटेक और बीई डिग्री वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर जेई भर्ती 2025 अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • इसके बाद शैक्षणिक योग्यता डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

कितनी मिलेगी सैलरी

इंजीनियरिंग (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) में डिप्लोमा वाले उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 से बीटीएससी जूनियर इंजीनियर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीटीएससी जेई वेतन 2025, बिहार सरकार के वेतन मैट्रिक्स के वेतन स्तर 7 के तहत सातवें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाता है। चयनित उम्मीदवारों को 4600 रुपए के ग्रेड पे के साथ 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए प्रति माह तक का मासिक वेतन मिलेगा।

इंजीनियर और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवाओं के पास बिहार में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। जेई के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com