ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
ONGC GET Vacancy : ONGC ने Graduate Engineer Trainee (GET) Recruitment 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू होंगे।
- Written By: हितेश तिवारी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (फोटो - गूगल इमेज)
ONGC Jobs : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने Graduate Engineer Trainee (GET) Recruitment 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही भर्ती का शेड्यूल भी जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इसी दिन विस्तृत अधिसूचना भी जारी की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जिसकी सटीक तारीख विस्तृत नोटिफिकेशन में बताई जाएगी। यह भर्ती इंजीनियरिंग और जियोलॉजी से जुड़े विभिन्न पदों के लिए होगी। इच्छुक उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत अधिसूचना में रिक्तियों की संख्या, शाखावार पद, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
ONGC में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती
इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकेंगे। इंजीनियरिंग पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल या अन्य शाखा में बीई/बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। वहीं जियोलॉजिस्ट पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी या एमटेक की डिग्री अनिवार्य होगी।
सम्बंधित ख़बरें
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Hansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
AVNL Recruitment 2026: 1213 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ITI से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
OSSSC Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पदों पर फॉर्म भरने का आखिरी मौका, आज ही करें आवेदन
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें : UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
17 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर Career सेक्शन में उपलब्ध Graduate Engineer Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे।
यदि भर्ती आवेदन शुल्क लागू है तो उसका ऑनलाइन भुगतान करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले 17 जुलाई को जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।
